1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. अक्षय कुमार से लेकर अक्षय कुमार तक, पगड़ी में खूब जचे ये 7 स्टार, सिख के रोल में जीता दिल

अक्षय कुमार से लेकर अक्षय कुमार तक, पगड़ी में खूब जचे ये 7 स्टार, सिख के रोल में जीता दिल

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jul 10, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 01:58 pm IST
सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक ताकतवर जरिया है कहानियां कहने का, ऐसी कहानियां जो विविधता, संस्कृति और भावनाओं से भरी होती हैं। बीते कुछ सालों में, कई बॉलीवुड सितारों ने सिख किरदारों को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है और इन पात्रों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।
1/8 Image Source : Instagram

अजय देवगन (सन ऑफ सरदार)- फिल्म सन ऑफ़ सरदार में जस्सी के किरदार में अजय देवगन ने एक मजेदार, मासूम और चुलबुले सरदार की भूमिका निभाई, जिसने दर्शकों को हँसी से लोटपोट कर दिया। उनकी संवाद अदायगी “पाजी, कड़ी हँसी वि लिया करो” आज भी लोगों को याद है। अब इस चहेते किरदार की वापसी हो रही है, क्योंकि अजय देवगन फिर से सन ऑफ़ सरदार के सीक्वल में नजर आएंगे, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
2/8 Image Source : Instagram

रणबीर कपूर (रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर)- रणबीर कपूर ने इस फिल्म में हरप्रीत सिंह भेदी का किरदार निभाया, जो एक साधारण लड़का है लेकिन अपनी ईमानदारी और आत्मविश्वास से बड़ा बिजनेस खड़ा करता है। उनका किरदार एक भरोसेमंद पंजाबी नौजवान की छवि को बड़े असरदार ढंग से दर्शाता है, जिसे आज भी याद किया जाता है।
3/8 Image Source : Instagram

अक्षय कुमार (सिंह इज किंग)- हैप्पी सिंह के रूप में अक्षय कुमार ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। फिल्म में उनका बिंदास, दिलदार और नेकदिल सरदार वाला अंदाज इतना पसंद किया गया कि फैंस आज भी उन्हें उसी रूप में दोबारा देखना चाहते हैं। हैप्पी सिंह का संवाद और कॉमिक टाइमिंग फिल्म को यादगार बना गया। इसके अलावा केसरी में भी उनका सिख अवतार देखने को मिला था।
4/8 Image Source : Instagram

फरहान अख्तर (भाग मिल्खा भाग)- इस बायोपिक में फरहान अख्तर ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की भूमिका में जान डाल दी। उनके लुक, ट्रेनिंग और अभिनय ने दर्शकों को चौंका दिया। उन्होंने न केवल किरदार को निभाया, बल्कि उसमें पूरी तरह डूब गए। इस फिल्म ने उन्हें ना सिर्फ़ सराहना दिलाई, बल्कि ढेरों अवॉर्ड भी।
5/8 Image Source : Instagram

सैफ अली खान (लव आज कल)- लव आज कल में सैफ अली खान ने दोहरी भूमिका निभाई, जिसमें से एक था एक पारंपरिक पंजाबी सरदार। उनका किरदार रोमांस, मासूमियत और जुनून का खूबसूरत मिश्रण था। फिल्म में उनका सिख लुक और प्यार को लेकर उनकी मासूम सोच ने उन्हें एक नए अंदाज में दिखाया।
6/8 Image Source : Instagram
सैफ अली खान (लव आज कल)- लव आज कल में सैफ अली खान ने दोहरी भूमिका निभाई, जिसमें से एक था एक पारंपरिक पंजाबी सरदार। उनका किरदार रोमांस, मासूमियत और जुनून का खूबसूरत मिश्रण था। फिल्म में उनका सिख लुक और प्यार को लेकर उनकी मासूम सोच ने उन्हें एक नए अंदाज में दिखाया।
अभिषेक बच्चन (मनमर्जियां)- मनमर्जियां में रॉबी के रूप में अभिषेक बच्चन एक समझदार, भावुक और परिपक्व सिख किरदार में नजर आए। उनका संयमित और सौम्य व्यवहार दर्शकों को खासा पसंद आया। फिल्म में उन्होंने जिस 'ग्रीन फ्लैग' पुरुष का उदाहरण पेश किया, उसने उन्हें फिर से दर्शकों के दिलों में जगह दिला दी।
7/8 Image Source : Instagram

सनी देओल (बॉर्डर - गदर)- सनी देओल ने भी कई फिल्मों में दमदार सिख किरदार निभाए हैं। चाहे वो गदर के तारा सिंह हों या 'बॉर्डर' के मेजर कुलदीप हों, उनकी ताकत, भावनात्मक गहराई और संवाद अदायगी ने इन किरदारों को यादगार बना दिया। 'सिंह साहब द ग्रेट' और 'गदर 2' में भी सनी देओल का सिख अवतार देखने को मिला।
8/8 Image Source : Instagram

Advertisement