टीआरपी में 'गंगा माई की बेटियां' ने मारी बाजी, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टॉप 5 पर कायम
टीआरपी में 'गंगा माई की बेटियां' ने मारी बाजी, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टॉप 5 पर कायम
'गंगा माई की बेटियां' और 'वसुधा' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 5वें स्थान पर है, जबकि 'अनुपमा' टॉप 5 से बाहर हो गई है।
Published : Jun 26, 2026 02:22 pm IST, Updated : Jun 26, 2026 02:22 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@sheezan9,Starplus
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने 24वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है। हालिया रेटिंग्स से भारतीय टीवी जगत में बड़े बदलाव का देखने को मिल सकता है। लंबे समय से चल रहे सीरियल टॉप स्पॉट के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि नए शो चार्ट पर छाए हुए हैं।
2/7Image Source : Instagram/@sheezan9
कई दिलचस्प नए ड्रामा शोज टॉप पोजीशन हासिल कर रहे हैं और 'गंगा माई की बेटियां' बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। 1.9 की रेटिंग के साथ रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा निर्मित यह शो अभी भी सबसे आगे बना हुआ है। इसकी TVR 3.1 है।
3/7Image Source : Instagram/@iampriyathakurr
'गंगा माई की बेटियां' के ठीक पीछे 1.8 की रेटिंग के साथ 'वसुधा' दूसरे स्थान पर है। यह शो अपनी शानदार कहानी की वजह से ऑडियंस का पसंदीदा बना हुआ है। इसकी रीच 2.7 है। प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा की जोड़ी छाई हुई है।
'तुम से तुम तक' जबरदस्त रफ्तार के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। इसकी रेटिंग 1.7 और रीच 2.7 है। इसकी दिलचस्प कहानी और मुख्य किरदारों के बीच के रिश्ते इस ड्रामा को और भी बेहतरीन बनाते हैं।
'नागिन 7' ने 1.6 की मजबूत रेटिंग के साथ चौथा स्थान हासिल किया है, जो दिखाता है कि दर्शक फैंटेसी और सस्पेंस के बेहतरीन मिश्रण को पसंद कर रहे हैं। इस सुपरनैचुरल ड्रामा की रीच 3.2 है।
6/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
टॉप पांच में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी शामिल है, जिसकी रेटिंग लगातार 1.5 बनी हुई है। इसकी रेटिंग लगातार 1.5 बनी हुई है। शो में जल्द ही एक बड़ा लीप आने वाला है। तुलसी 10 साल बाद जेल से बाहर आएगी और अपने परिवार से मिलने शांति निकेतन लौटेगी। हालांकि, इस बार करण उसका विरोध करेगा। शो का TVR 2.2 है।
7/7Image Source : Instagram/@rupaliganguly
टॉप 10 की लिस्ट में 'अनुपमा' इस हफ्ते सातवें नंबर पर है। 'अनुपमा' की रेटिंग 1.5 है, जो वीकेंड के पसंदीदा शो 'लाफ्टर शेफ्स 3 अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के बराबर है। भारती सिंह का यह शो जल्द ही बंद होने वाला है।