3 करोड़ के बजट में बनी फिल्म और कमाई 18 करोड़, 36 साल पहले आई इस मूवी ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
3 करोड़ के बजट में बनी फिल्म और कमाई 18 करोड़, 36 साल पहले आई इस मूवी ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
डायरेक्टर सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा को 'कर्मा', 'परदेस' और 'ताल' सहित कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ने में सफल रही हैं। अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया और माधुरी दीक्षित सहित 'राम लखन' भी उनकी बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।
Published : Jan 27, 2025 05:46 pm IST, Updated : Jan 27, 2025 05:46 pm IST
1/7Image Source : X
सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जो आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। 'राम लखन' भी सुभाष घई की उन्हीं फिल्मों में से एक है, जिसकी कहानी ने लाखों दर्शकों के दिल जीते। जब भी हिंदी सिनेमा की प्रतिष्ठित फिल्मों की बात होती है तो उनमें 'राम लखन' का नाम भी जरूर लिया जाता है।
2/7Image Source : X
जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया और माधुरी दीक्षित स्टारर ये क्लासिक एक्शन म्यूजिकल फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 36साल हो गए हैं। इस फिल्म के कलाकारों ने अपनी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी से सबका दिल जीत लिया था।
3/7Image Source : X
खासतौर पर जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया मशहूर गाना 'तेरा नाम लिया' आज भी काफी पसंद किया जाता है। ये गाना जैकी की पहचान बन गया है और आज भी दर्शक इस गाने पर थिरकते हैं।
4/7Image Source : X
लेकिन, क्या आप जानते हैं इस फिल्म को उस दौर में सुभाष घई ने 3 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सबको हैरान कर दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया था।
5/7Image Source : X
इस क्लासिक फिल्म को रिलीज हुए आज 36 साल हो गए हैं, ऐसे में जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को याद किया।
6/7Image Source : X
जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर राम लखन का एक सीन भी पोस्ट किया और फिल्म के 36 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने 'राम लखन' के 36 साल पूरे होने को शानदार अनुभव बताया है।
7/7Image Source : X
अनिल कपूर ने भी आज इंस्टाग्राम पर कल्ट क्लासिक 'राम लखन' से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं। अभिनेता ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे यह फिल्म उनके शानदार करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय बनी हुई है। बता दें, सुभाष घई द्वारा निर्देशित राम लखन भारतीय सिनेमा में एक प्रतिष्ठित फिल्म बनी हुई है।