अंशुला कपूर की सगाई में शामिल नहीं हुईं जाह्नवी कपूर? तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर को दिया करारा जवाब
अंशुला कपूर की सगाई में शामिल नहीं हुईं जाह्नवी कपूर? तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर को दिया करारा जवाब
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर चर्चा थी कि वे अपनी सौतेली बहन अंशुला कपूर की सगाई में शामिल नहीं हुई हैं। अब खुशी ने अंशुला की सगाई की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर कर सभी का मुंह बंद कर दिया है।
Published : Oct 04, 2025 03:14 pm IST, Updated : Oct 04, 2025 03:29 pm IST
1/7Image Source : INSTAGRAM/@ANSHULAKAPOOR
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई की है। अंशुला ने अपनी सगाई की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। हालांकि, सोशल मीडिया पर खबरें थी कि जाह्नवी और खुशी कपूर इस इंगेजमेंट पार्टी में शामिल नहीं हुई।
2/7Image Source : Instagram/@khushikapoor
4 अक्टूबर को अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी गोर धना की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। बता दें कि अंशुला की सगाई रोहन ठक्कर से हुई। अंशुला की प्राइवेट इंगेजमेंट पार्टी उनके पिता बोनी कपूर के बांद्रा स्थित घर पर आयोजित किया गया था।
3/7Image Source : Instagram/@khushikapoor
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अपने पिता बोनी कपूर के साथ पोज देते नजर आए। ये तस्वीरें खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
4/7Image Source : Instagram/@khushikapoor
खुशी कपूर के अंशुला कपूर की सगाई की तस्वीरें पोस्ट करने से पहले सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगा रहे थे कि शायद जाह्नवी और खुशी इस खास मौके पर शामिल नहीं हुई थी। लेकिन, एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें पोस्ट कर सभी का मुंह बंद कर दिया है। इस फोटो में जाह्नवी और खुशी अपने जीजा रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं।
5/7Image Source : Instagram/@khushikapoor
वहीं, इस तस्वीर में जाह्नवी और खुशी कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसमें जाह्नवी क्रिम कलर के डिजाइनर लहंगा और खुशी गोल्डन साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी बहन की शादी हो रही है! कपूर परिवार में आपका स्वागत है @rohanthakkar1511 आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं।'
6/7Image Source : Instagram/@khushikapoor
जाह्नवी और खुशी कपूर ने सगाई वाले दिन पैपराजी के लिए पोज नहीं दिया, इसलिए सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि वे सगाई में शामिल नहीं हुईं। हालांकि, उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि दोनों सगाई समारोह में मौजूद थीं।
7/7Image Source : Instagram/@khushikapoor
अंशुला ने भी भाई अर्जुन कपूर, बहनों जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और अपने पिता बोनी कपूर के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों में सोनम कपूर, शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर और रिया कपूर भी नजर आ रही हैं।