Published : Jul 21, 2026 05:59 pm IST, Updated : Jul 21, 2026 05:59 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 18 जुलाई को अपनी शादी की खबरों पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगाई थी। उन्होंने अपने विदेशी पति विलियम इश्माइल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ शादी की गुड न्यूज शेयर की और अब उन्होंने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
2/7Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने अपनी व्हाइट वेडिंग की इनसाइड झलक दिखाई है। फोटोज में कहीं जेनिफर को विलियम के साथ केक काटते देखा जा सकता है तो कहीं अपनी शादी की खुशियां मनाते देखा जा सकता है।
3/7Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
अब जेनिफर ने जो वेडिंग फोटोज शेयर की हैं, उसमें उन्होंने अपने पति विलियम इश्माइल के लिए खूबसूरत नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'घर कभी एक जगह नहीं होती, ये हमेशा तुम हो।' इन तस्वीरों में जेनिफर और विलियम को प्यार में खोए देखा जा सकता है।
4/7Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
इन तस्वीरों में से एक में जेनिफर अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं, जो बेहद भावुक कर देने वाली है। फोटो में जेनिफर अपने पिता को गले लगाए हुए हैं और वह काफी इमोशनल लग रहे हैं।
5/7Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
वहीं एक तस्वीर में जेनिफर और विलियम को एक-दूसरे को किस करते देखा जा सकता है। दोनों की इन प्यार भरी तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं, जो अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी खुश हैं।
6/7Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
इन फोटोज पर कमेंट करते हुए जेनिफर को उनके फैन और बॉलीवुड-टीवी इंडस्ट्री के कलाकार बधाई दे रहे हैं। रीम शेख से लेकर दलजीत कौर तक ने जेनिफर की वेडिंग फोटोज पर प्रतिक्रिया दी है।
7/7Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
जेनिफर को बधाई देते हुए दृष्टि धामी ने लिखा- 'ओएमजी, जेनी... आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।' वहीं दलजीत कौर ने लिखा- 'बधाई हो स्वीटहार्ट। तुम्हारे लिए बहुत-बहुत खुश हूं।' अनुषा दांडेकर ने भी लव यू लिखते हुए जेनिफर पर प्यार लुटाया है।