Published : Jun 10, 2025 12:04 pm IST, Updated : Jun 10, 2025 12:04 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राजा रघुवंशी हत्याकांड पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना ने इस बार अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उस घटना पर गुस्सा जाहिर किया, जिसे लोग 'मेघालय हनीमून मर्डर केस' के नाम से जान रहे हैं। इस केस ने जितना रियल लाइफ में सनसनी फैलाई है, उतना ही ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसा लगने लगा है।
2/7Image Source : Instagram
कंगना रनौत के लिए के लिए ये किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं, बल्कि क्रूर और मूर्खता की हदें पार करने वाला अपराध है। इस पर उन्होंने अपनी राय रखी और सोनम पर गुस्सा जाहिर किया। कंगना ने अपने नोट में लिखा, 'यह कितना बेतुका है!! महिला शादी से मना नहीं कर सकती क्योंकि उसे अपने माता-पिता से डर लगता है, लेकिन वो एक सुपारी किलर के साथ मिलकर कोल्ड बल्डेड मर्डर की प्लानिंग कर सकती है।'
3/7Image Source : Instagram
इस बारे में बात करते हुए कंगना ने आगे कहा, 'यह सुबह से मेरे दिमाग में घूम रहा है, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। वो तलाक भी ले सकती थी या प्रेमी के साथ भाग जाती, लेकिन हत्या की साजिश रच डाली। मूर्ख लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वे समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हम उन पर हंसते हैं, लेकिन वे खतरनाक हो सकते हैं।'
4/7Image Source : Instagram
कंगना ने सोनम रघुवंशी की योजना को क्रूर, जघन्य और मूर्खता से भरी हुई बताया है। कंगना का ये बयान उस वक्त आया है जब सोशल मीडिया और मीडिया चैनल इस केस को 'रियल लाइफ जिस्म' कहकर पेश कर रहे हैं, एक ऐसी कहानी, जिसमें प्यार, धोखा, लालच और कत्ल की मिस्ट्री फिल्मी पर्दे की तरह बुनती नजर आती है। इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी सोनम रघुवंशी, जो हाल ही में अपने पति राजा के साथ शादी के बाद हनीमून पर गई थी, अब पति की हत्या की मुख्य साजिशकर्ता बन चुकी है।
5/7Image Source : Instagram
राजा का शव 2 जून को मेघालय के वेइसावडोंग झरने के पास घाटी से मिला था। सोनम 23 मई से लापता थी और आखिरकार 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अजीब हालत में मिली। अब तक केस में चार और संदिग्ध सामने आए हैं, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, राज सिंह कुशवाह और आनंद। सभी को मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।
6/7Image Source : Instagram
सोनम के पिता देवी सिंह ने बेटी पर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए CBI जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस केस की सच्चाई गहराई से उजागर की जानी चाहिए। जब हकीकत किसी क्राइम थ्रिलर से भी ज्यादा चौंकाने वाली हो, तो फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान उस पर जाना तय है।
7/7Image Source : Instagram
कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब फिल्ममेकर्स के लिए ये कहानी शायद अगली बड़ी क्राइम-ड्रामा फिल्म की जमीन बन सकती है, लेकिन कंगना साफ कर चुकी हैं कि यह मनोरंजन नहीं, एक चेतावनी है। कंगना ने अंत में कहा है, 'अपने आस-पास के मूर्खों से सावधान रहें… क्योंकि मूर्खता कभी-कभी सबसे घातक हथियार बन जाती है।'