करीना कपूर के बचपन का रोल निभाकर मशहूर हुई ये बच्ची, अब इस वजह से बटोर रही सुर्खियां
करीना कपूर के बचपन का रोल निभाकर मशहूर हुई ये बच्ची, अब इस वजह से बटोर रही सुर्खियां
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली यह क्यूट बच्ची अब 31 साल की हो गई हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो इस एक्ट्रेस को नहीं पहचानता होगा। 'पू' का मिनी वर्जन निभाकर मशहूर हुई। इस हसीना ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता था।
Published : Jun 06, 2025 05:23 pm IST, Updated : Jun 06, 2025 05:23 pm IST
1/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली यह क्यूट बच्ची अब 31 साल की हो गई है। शायद ही ऐसा कोई हो जो इस एक्ट्रेस को नहीं पहचानता होगा। 'पू' का मिनी वर्जन निभाकर मशहूर हुई, इस हसीना ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता था। 'कभी खुशी कभी गम' के बाद एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई और उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले। हालांकि, तस्वीर में दिख रही ये बच्ची इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
2/8Image Source : Instagram
इस बाल कलाकार ने धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। हम बात कर रहे हैं 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज की। वह लंबे ब्रेक के बाद, एक बार फिर धांसू कमबैक के लिए तैयार हैं। वह तेलुगु फिल्म 'जयदेव' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
3/8Image Source : Instagram
आईएएनएस से बात करते हुए मालविका ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह बताई थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था की उनके पिता चाहते थे कि वह फिल्मों में करियर बनाने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें। आगे एक्ट्रेस मालविका ने कहा, 'कभी खुशी कभी गम के बाद, चूंकि मैं बहुत छोटी और शरारती बच्ची थी, इसलिए मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं आगे एक्टिंग करूं क्योंकि इससे मेरा पढ़ाई से ध्यान भटक जाता।'
4/8Image Source : Instagram
एक्ट्रेस ने कहा कि कई अच्छे मौके मिलने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने का कारण उनके पिता थे। मालविका ने कहा कि बाल कलाकार के तौर पर भी मुझे काम करने के कई ऑफर मिले, लेकिन मेरे पिता ने मुझे इजाजत नहीं दी और मुझे एक्टिंग से दूर होना पड़ा।
5/8Image Source : Instagram
मालविका ने बताया कि उनके पिता को सिर्फ उनकी पढ़ाई की चिंता थी और अब पापा भी मुझे खुश है कि मैंने पढ़ाई पूरी होने के बाद अपना करियर चुना है। उन्होंने कहा, 'उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। वे बस यही चाहते थे कि मैं अपनी डिग्री हासिल करूं और फिर फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ूं।'
6/8Image Source : Instagram
मालविका राज बॉलीवुड अभिनेता जगदीश राज की पोती हैं जो 100 से ज्यादा फिल्मों में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। जगदीश ने 'दीवार', 'डॉन' और 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी फिल्मों में काम किया है।
7/8Image Source : Instagram
मालविका, निर्देशक जयंत के साथ तेलुगु फिल्म 'जयदेव' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने कमबैक लिए बहुत एक्साइटेड हूं। निर्देशक जयंत के साथ डेब्यू करना एक सपने के सच होने जैसा है।'
8/8Image Source : Instagram
मालविका अपने पति रणव बग्गा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तरह तैयार हैं। उन्होंने इस खुशखबरी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा कमबैक को लेकर भी लेकर चर्चा में बनी हुई है। वह साउथ की फिल्म से धमाका करने वाली है।