15 साल में इतनी बदल गई 'किस देश में है मेरा दिल' की भोली-भाली हीर, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर प्रेम के भी उड़ जाएंगे तोते
15 साल में इतनी बदल गई 'किस देश में है मेरा दिल' की भोली-भाली हीर, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर प्रेम के भी उड़ जाएंगे तोते
जब भी टीवी इंडस्ट्री के टॉप शोज की बात होती है तो 'कसौटी जिंदगी की', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कुमकुम' जैसे टीवी सीरियल्स के नाम सबसे पहले लिए जाते हैं। ऐसा ही एक शो 2010 में आया था, जिसे काफी पसंद किया गया।
Published : Sep 08, 2025 06:53 pm IST, Updated : Sep 08, 2025 06:53 pm IST
1/7Image Source : Screen grab hotstar
एकता कपूर ने कई कलाकारों को अपने सीरियल्स के जरिए बड़ा ब्रेक दिया है। इन्हीं में से एक अदिति गुप्ता भी हैं, जो एकता कपूर के पॉपुलर शो 'किस देश में है मेरा दिल' में नजर आई थीं। इस सीरियल में अदिति गुप्ता के साथ हर्षद चोपड़ा लीड रोल में दिखाई दिए थे।
2/7Image Source : instagram/@additigupta
किस देश में है मेरा दिल का पहला एपिसोड 2008 और आखिरी फरवरी 2010 में टेलीकास्ट हुआ था, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इस सीरियल में अदिति गुप्ता 'हीर' और हर्षद चोपड़ा 'प्रेम' के रोल में नजर आए थे। इस सीरियल को अब 15 साल हो चुके हैं और अदिति भी इस बीच काफी बदल गई हैं।
3/7Image Source : instagram/@additigupta
सोशल मीडिया पर अदिति काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ग्लैमरस अवतार से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अदिति अभी भी शोबिज की दुनिया में एक्टिव हैं और लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने IC814 से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें वह छाया के रोल में थीं।
4/7Image Source : instagram/@additigupta
अदिति गुप्ता का जन्म 21 अप्रैल 1988 को भोपाल में हुआ था और वह हमेशा से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं। इसी सपने को पूरा करने के लिए अदिति मुंबई पहुंच गईं और एकता कपूर ने उन्हें अपने शो 'किस देश में है मेरा दिल' में बड़ा ब्रेक देकर उनकी किस्मत रातोंरात चमका दी।
5/7Image Source : instagram/@additigupta
किस देश में है मेरा दिल के लिए अदिति गुप्ता ने इंडियन टेली अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल का नॉमिनेशन भी हासिल किया और इसके बाद कई अन्य शोज में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा।
6/7Image Source : instagram/@additigupta
किस देश में है मेरा दिल के बाद वह झलक दिखला जा में नजर आईं और इसके बाद करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति स्टारर 'कुबूल है' में निगेटिव रोल में भी नजर आईं। इसके अलावा वह इश्कबाज, काल भैरव रहस्य 2, धड़क जिंदगी की जैसे शोज का भी हिस्सा रहीं।
7/7Image Source : instagram/@additigupta
अदिति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2018 में बिजनेसमैन कबीर चोपड़ा से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर भी अदिति काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके साढ़े चार लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।