'अनुपमा' को पछाड़कर TRP में टॉप पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', जानें क्या है सफलता की वजह?
'अनुपमा' को पछाड़कर TRP में टॉप पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', जानें क्या है सफलता की वजह?
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अब अपनी कहानी की वजह से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। एकता कपूर ने जुलाई 2025 में अपने मशहूर शो का रीबूट वर्जन लॉन्च किया था। पिछले कुछ हफ्तों से यह टीवी पर नंबर वन शो है। आइए स्मृति ईरानी के शो की सफलता के पीछे के तीन बड़े कारणों पर नजर डालते हैं।
Published : Jan 29, 2026 11:37 pm IST, Updated : Jan 29, 2026 11:37 pm IST
1/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अब अपनी कहानी की वजह से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। एकता कपूर ने जुलाई 2025 में अपने मशहूर शो का रीबूट वर्जन लॉन्च किया था। पिछले कुछ हफ्तों से यह टीवी पर नंबर वन शो है। यहां जानें स्मृति ईरानी के शो की सफलता के पीछे के वो बड़े कारणों, जो इसे 'अनुपमा' से बेहतर बनता है।
2/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सिर्फ एक शो नहीं है। इसे कई लोगों की पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। हालांकि, आज तक असल दुनिया में इसका कोई ऑफिशियल "रीबूट लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन यह शो लगातार टीआरपी में छाया हुआ है। यह 2000 के दशक का सबसे पसंदीदा शो था। एकता कपूर ने जुलाई 2025 में रीबूट वर्शन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लॉन्च किया। स्मृति ईरानी का शो अब TRP चार्ट पर राज कर रहा है। कुछ हफ्तों से चल रहे ट्रैक की वजह से यह टॉप पर बना हुआ है, जो बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न से भरा है।
3/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की सफलता के पीछे कई कारण हैं। इस सीरियल के हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने के पीछे कुछ बड़े कारण हैं, जिनके बारे में शायद हर कोई नहीं जानता है। जैसा कि हमने बताया कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला सीजन भारत के हर घर के लिए एक इमोशन था। शो में पुराने करिदार गौतम उर्फ गोम्जी की एंट्री हुई।
4/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
इसके अलावा, फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि गौतम (सुमीत सचदेव) मिहिर और तुलसी से क्यों गुस्सा है। विरानी परिवार के सदस्य गौतम के उनके खिलाफ किए गए चौंकाने वाले कामों पर चर्चा करता है। आपको बता दें कि गौतम तुलसी और मिहिर का बेटा है, जो घर से दूर हो चलगा गया था।
5/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
डिजिटल स्पेस में बूम के कारण कई मेकर्स अपने टीवी शो के एपिसोड टेलीकास्ट होने से कुछ घंटे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं। हालांकि, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इसका एक एक्सेप्शन है। एकता कपूर का प्रोड्यूस किया हुआ यह शो स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर एक ही समय पर स्ट्रीम किया जाता है।
6/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के दर्शकों की संख्या बढ़ गई है क्योंकि प्रशंसक हर दिन इसके प्रसारण का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह जानने के लिए कि आगे क्या होगा। वहीं, नए-पुराने किरदार की वजह से चर्चा में है।
7/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में रोहित सुचांती, अमन गांधी, शगुन शर्मा, शक्ति आनंद, बरखा बिष्ट, तनीषा मेहता और अन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये शो स्टार प्लस पर रात 10:30 बजे आता है।