Published : Nov 06, 2024 10:53 am IST, Updated : Nov 06, 2024 11:21 am IST
1/7Image Source : Instagram
उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन ने देश भर के लोगों को उदास कर दिया है। छठ गीतों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा छठ के पहले दिन नहाए-खाए पर ही आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा दिल्ली के AIIMS में भर्ती थीं और वहीं उन्होंने दम तोड़ा। फिलहाल उनके जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है।
2/7Image Source : Instagram
ये शारदा सिन्हा का सौभाग्य ही था कि छठ मैया की गोद में उन्होंने अंतिम सांसे ली। शारदा सिन्हा कई सालों से बल्ड कैंसर से जूझ रही थीं। बीते महीने ही उन्होंने अपने पति को खो दिया। पति मौत के कुछ दिनों बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। शारदा सिन्हा के निधन पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने उन्हें याद किया है।
3/7Image Source : Instagram
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा जी का निधन बेहद दुखद है, ये एक युग का अंत है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि
4/7Image Source : Instagram
दिनेश लाल यादव ने भी एक भावुक पोस्ट साझा किया, 'लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें!'
5/7Image Source : Instagram
मालिनी अवस्थी वैसे तो अवधि लोक गायिका हैं, लेकिन उन्होंने कई गाने भोजपुरी में भी गाए हैं। कई बार मालिनी अवस्थी और शारदा सिन्हा ने एक साथ मंच भी साझा किए थे। दोनों के बीच बहनों जैसा प्यार था। मालिनी ने शारदा सिन्हा को गले लगाए एक तस्वीर पोस्ट कि। इसके अलावा उन्होंने लिखा, 'दीदी, कैसे आपको विदा कहूं।'
6/7Image Source : Instagram
खेसारी लाल यादव ने भी भोजपुरी में एक पोस्ट किया और लिखा, 'स्वर के अद्भुत साधिका, लोकगायिका शारदा सिन्हा जी के निधन के खबर से आंख नम आ मन भारी बा। शारदा जी के आवाज आ सुर से बिहार के माटी के मिठास हर कोई महसूस कइलस। भगवान उहाँके आत्मा के शांति आ परिवार के ई दुख सहन करे के हिम्मत देस। उहाँ खानी दोसर केहू ना होई।'
7/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। उन्होंने लिखा, 'साक्षात मां शारदा का रूप, छठ महापर्व के गीत को सिद्ध मंत्र में बदलने वाली जब तक यह धारा रहेगी आपके शब्द गूंजते रहेंगे। छठी माई अपने चरणो में स्थान दें। बचपन से बहुत सी यादें जुड़ी हैं।'