13 साल से अलग रह रहे इस हसीना के पेरेंट्स, बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट का छलका दर्द
13 साल से अलग रह रहे इस हसीना के पेरेंट्स, बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट का छलका दर्द
मालती चाहर ने हाल ही में अपने दर्दनाक दिनों को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे बचपन के दिनों में उनके पैरेंट्स पहले तो आपस में खूब लड़ते थे, जिसके चलते उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी कोई आजादी नहीं मिली।
Published : Dec 27, 2025 11:44 pm IST, Updated : Jan 05, 2026 03:29 pm IST
1/7Image Source : instagram/@maltichahar
'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद भी मालती चाहर खूब सुर्खियों में रहीं। वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद भी वह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने और आखिरी तक टिके रहने में सफल रहीं। लेकिन, फिनाले वीक में पहुंचने के बाद वह शो से बाहर हो गईं। अब शो खत्म होने के बाद मालती अपनी जिंदगी में मशगूल हैं और अब अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं।
2/7Image Source : instagram/@maltichahar
मालती चाहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन के दिनों को याद किया और अपने बचपन के दिनों को याद किया। मालती, भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं और एक एक्ट्रेस भी हैं। अब मालती ने बताया कि एक समय था जब वह अपने माता-पिता के चलते ही काफी परेशान रहती थीं।
3/7Image Source : instagram/@maltichahar
मालती चाहर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अपने बचपन को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि सातवीं क्लास के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी।
4/7Image Source : instagram/@maltichahar
मालती ने अपने हालिया हेल्थ इश्यूज के बारे में भी बात की और बताया कि उन्हें कुछ हेल्थ इशू हैं, जिसके चलते उन्हें पीरियड्स में काफी दर्द होता है। यही वो वजह थी, जिसके चलते वह बिग बॉस 19 के घर में भी वह परेशान रहा करती थीं।
5/7Image Source : instagram/@maltichahar
मालती ने कहा- 'सातवीं क्लास के बाद बहुत सी चीजें बदल गईं। मुझे एडिनोमायोसिस है, ये एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पीरियड्स में बहुत दर्द होता है। मुझे जब पीरियड्स शुरू हुए, लगभग हर महीने अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। इसका कोई स्थाई इलाज नहीं है, हार्मोनल दवाईयां ली जा सकती हैं, लेकिन इसके भी साइड इफेक्ट होते हैं।'
6/7Image Source : instagram/@maltichahar
अपनी पारिवारिक परेशानियों पर बात करते हुए मालती ने कहा- 'मेरे पेरेंट्स के बीच बहुत टेंशन रहती थी। वो अक्सर आपस में लड़ते रहते थे और सब कुछ मुझे ही देखना पड़ता था। मेरे भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया, जिसके चलते वह इन झगड़ों से दूर रहता था। हम 1bhk घर में रहते थे, तो अगर पेरेंट्स लड़ रहे हों तो आप कहां जाएंगे?'
7/7Image Source : instagram/@maltichahar
'कई बार मेरे मां-पापा लड़ते थे और फिर मुझे मारते थे। उन्हें इस बात का एहसास कभी नहीं हुआ कि मेरे ऊपर इन सब चीजों का कितना बुरा असर पड़ रहा है। उनके बीच आपस में ताल-मेल की कमी थी और वो पिछले 13 साल से अलग रह रहे हैं।