Published : Nov 27, 2024 01:46 pm IST, Updated : Nov 27, 2024 01:46 pm IST
1/7Image Source : Instagram
साल 2017 में खूबसूरती की क्वीन 'मानुषी छिल्लर' ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया तो वे केवल 21 साल की थीं। मानुषी छिल्लर पढ़ाई में अव्वल और खूबसूरती की क्वीन हैं। मानुषी ने 12वीं में अंग्रेजी सब्जेक्ट में सीबीएसई बोर्ड में ऑल इंडिया टॉप किया था। मानुषी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बतौर हीरोइन डेब्यू किया। लेकिन मानुषी की लगातार 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। अब तक मानुषी की किस्मत नहीं चमक पाई है। आइये जानते हैं इस खूबसूरत एक्ट्रेस के करियर की कहानी।
2/7Image Source : Instagram
मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 में हरियाणा के रोहतक शहर में हुआ था। मानुषी के पिता मित्रवासु छिल्लर डीआरडीओ में रिसर्च स्कॉलर हैं। मानुषी की मां पेशे से एक डॉक्टर हैं। मानुषी बचपन से ही तेज दिमाग की रही हैं। मानुषी अपने स्कूल में भी सबसे होशियार बच्चों में गिनी जाती थीं। पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही मानुषी बेहद क्यूट भी हैं।
3/7Image Source : Instagram
मानुषी ने अपनी स्कूलिंग सेंट थॉमस स्कूल नई दिल्ली से की है। यहां 12वीं में मानुषी ने अंग्रेजी में सीबीसीएई बोर्ड से ऑल इंडिया टॉप किया था। इसके बाद मानुषी ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट दिया और पहली ही बार में पास हो गईं। इस टेस्ट को पास करते ही मानुषी ने सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी।
4/7Image Source : Instagram
मानुषी ने यहां पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी शुरू की। अपने कॉलेज में ही 2016 में मानुषी छिल्लर ऑल इंडिया ऑफ मेडिकल साइंस कॉम्टीशन में विनर बन गईं। यहीं से ग्लैमर की दुनिया की शुरुआत हुई। मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीत दर्ज की। भारत को 17 साल बाद मानुषी ने ये खिताब दिलाया था। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को अपने नाम किया था। मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते ही स्टार बन गईं।
5/7Image Source : Instagram
इस ब्यूटी पेजेंट में धूम मचाने वाली मानुषी ने फिल्मी सफर की शुरुआत की। मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में बतौर हीरोइन डेब्यू किया। साल 2022 में मानुषी ने अक्षय कुमार स्टरर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन पहली ही फिल्म से मानुषी का डेब्यू बुरी तरह पिट गया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई।
6/7Image Source : Instagram
इसके बाद मानुषी छिल्लर को विक्की कौशल के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में बतौर हीरोइन दूसरी फिल्म मिली। 2023 में रिलीज हुई मानुषी की ये दूसरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। मानुषी ने इसके बाद 'ऑपरेशन वेलेनटाइन' फिल्म में काम किया। लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।
7/7Image Source : Instagram
मानुषी ने अपने अब तक के करियर की लास्ट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' साइन की थी। इस फिल्म में मानुषी ने अहम किरदार निभाया था। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई। 200 करोड़ के बड़े बजट से बनी ये फिल्म फ्लॉप रही। अब तक 4 फिल्मों में काम करने के बाद भी मानुषी छिल्लर के हाथ 1 भी हिट नहीं लग पाई है।