'रामायण' के ट्रेलर में दिखी मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, जानें कौन हैं मांडवी का रोल निभा रहीं रिया कपूर
'रामायण' के ट्रेलर में दिखी मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, जानें कौन हैं मांडवी का रोल निभा रहीं रिया कपूर
नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही रिया कपूर भी सुर्खियों में आ गई हैं। ट्रेलर में रिया की एक ही झलक देखने के बाद दर्शकों ने उनके बारे में खोज-बीन शुरू कर दी है। यूं तो ट्रेलर में रिया कुछ सेकेंड्स के लिए ही दिखाई देती हैं, लेकिन सबका अपना ध्यान खींचने में सफल रहीं।
Published : Aug 05, 2026 01:57 pm IST, Updated : Aug 05, 2026 01:57 pm IST
1/7Image Source : youtube/World Of Ramayana
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मेकर्स ने 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसे खूब सराहा जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स जहां बेहद दमदार हैं तो वहीं श्रीराम के लुक में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के लुक में यश को खूब पसंद किया जा रहा है। 'रामायण' के ट्रेलर में माता सीता की बहन मांडवी का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
2/7Image Source : Instagram/@riyaakapoor41
जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, हर कोई माता सीता के साथ उनकी बहन के रोल में नजर आ रही एक्ट्रेस पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस को लेकर सर्चिंग शुरू हो गई। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि ये एक्ट्रेस कौन है तो बता दें इस एक्ट्रेस का नाम रिया कपूर है, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
3/7Image Source : Instagram/@riyaakapoor41
रिया कपूर, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में माता सीता की बहन मांडवी का किरदार निभा रही हैं। मांडवी की शादी प्रभु श्रीराम के छोटे भाई भरत से हुई थी। मांडवी, देवी लक्ष्मी के शंख का अवतार मानी जाती हैं। उन्हें संतुलन और धैर्य का प्रतीक भी माना जाता है।
4/7Image Source : Instagram/@riyaakapoor41
रिया कपूर कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। स्टार प्लस के शो 'संपूर्णा' में भी रिया कपूर नजर आई थीं। उन्होंने सीरियल में नैना का किरदार निभाया था। इस सीरियल की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी और कुछ ही एपिसोड्स के बाद ये शो दिसंबर 2025 में बंद हो गया।
5/7Image Source : Instagram/@riyaakapoor41
अब 'रामायण' से रिया कपूर बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं और फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रिया ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है।
6/7Image Source : Instagram/@riyaakapoor41
रिया कपूर भले ही हिंदी सिनेमा के लिए नया चेहरा हैं, लेकिन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में वह पहले ही अपना हुनर दिखा चुकी हैं। वह तेलुगु फिल्म 'MissTerious' में नजर आ चुकी हैं। टीवी और साउथ सिनेमा के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
7/7Image Source : Instagram/@riyaakapoor41
रिया कपूर के अलावा सुरभि दास और सोनिया बलानी भी 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। सोनिया बलानी उर्मिला के किरदार में दिखाई देंगी और सुरभि दास, श्रुतकीर्ति की भूमिका में दिखाई देंगी।