Published : Sep 21, 2026 11:47 pm IST, Updated : Sep 21, 2026 11:55 pm IST
1/5Image Source : india tv/facebook -Peepal Baba
जामुन एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ जामुन ही नहीं बल्कि इसके बीजों का भी आयुर्वेद में खूब इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं इनके फायदे और और किस तरह इस्तेमाल करें।
2/5Image Source : UNSPLASH
डायबिटीज में फायदेमंद: जामुन के बीज में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड जाम्बोलिन और जम्बोसिन ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मददगार होते है। यानी अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह उसे मैनेज करने का एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है
3/5Image Source : UNSPLASH
वजन कम करने में मददगार: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो जामुन के बीज को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। इसका सेवन करने से मेटाबॉल्ज़िम फ़ास्ट होता है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
स्किन के लिए लाभकारी: जामुन के बीज का पाउडर स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और एंटीबैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा की कई समस्याओ को दूर करने में लाभकारी है
5/5Image Source : facebook - Peepal Baba
जामुन खाने के बाद, आप उसके बीजों को फेंकने की बजाय अच्छी तरह से धोकर धूप में सूखा लें। जब बीज एकदम अच्छी तरह सूख जाएं तब उन्हें मिक्सर जार में पीसकर एकदम बारीक पाउडर बना लें और एक एयर टाइट कंटेनर में रखें और फिर इस्तेमाल करें।