1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 2 घंटे 31 मिनट की वो बेहतरीन फिल्म, जिसका हर सीन है मजेदार, अब ओटीटी पर होगी रिलीज

2 घंटे 31 मिनट की वो बेहतरीन फिल्म, जिसका हर सीन है मजेदार, अब ओटीटी पर होगी रिलीज

Published : Sep 20, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 08:08 pm IST
मोहनलाल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि अगर आप भी उनकी फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आप उनकी ये नई बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा देख सकते हैं जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब आप इस बेहतरीन फिल्म को घर पर भी देख सकते हैं जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में अगर आप भी ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो अब घर बैठे देख सकते हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@aashirvadcine
मोहनलाल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि अगर आप भी उनकी फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आप उनकी ये नई बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा देख सकते हैं जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब आप इस बेहतरीन फिल्म को घर पर भी देख सकते हैं जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में अगर आप भी ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो अब घर बैठे देख सकते हैं।
मोहनलाल और मालविका मोहनन अभिनीत 'हृदयपूर्वम' 28 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। साउथ के मशहूर फिल्म निर्माता सत्यन एंथिकड द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। दर्शक काफी समय से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे जो खत्म हो गया है।
2/7 Image Source : Instagram/@aashirvadcine
मोहनलाल और मालविका मोहनन अभिनीत 'हृदयपूर्वम' 28 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। साउथ के मशहूर फिल्म निर्माता सत्यन एंथिकड द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। दर्शक काफी समय से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे जो खत्म हो गया है।
'हृदयपूर्वम' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी और 26 सितंबर, 2025 से स्ट्रीमिंग शुरू होगी। स्ट्रीमिंग पार्टनर ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल के जरिए आधिकारिक घोषणा की। अपडेट शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा, 'एन्नू हृदयपूर्वम, जियोहॉटस्टार। #हृदयपूर्वम 26 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।'
3/7 Image Source : Instagram/@aashirvadcine
'हृदयपूर्वम' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी और 26 सितंबर, 2025 से स्ट्रीमिंग शुरू होगी। स्ट्रीमिंग पार्टनर ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल के जरिए आधिकारिक घोषणा की। अपडेट शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा, 'एन्नू हृदयपूर्वम, जियोहॉटस्टार। #हृदयपूर्वम 26 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।'
'हृदयपूर्वम' संदीप बालकृष्णन की कहानी है जो एक धनी और चिड़चिड़े व्यवसायी हैं और केरल के कोच्चि में क्लाउड किचन चलाते हैं। यह फिल्म उन त्यागों पर भी प्रकाश डालती है जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए करते हैं और जिन्हें उनके बुढ़ापे में भुला दिया जाता है। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है जो आपको अपने परिवार और बच्चों से जोड़ती है।
4/7 Image Source : Instagram/@aashirvadcine
'हृदयपूर्वम' संदीप बालकृष्णन की कहानी है जो एक धनी और चिड़चिड़े व्यवसायी हैं और केरल के कोच्चि में क्लाउड किचन चलाते हैं। यह फिल्म उन त्यागों पर भी प्रकाश डालती है जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए करते हैं और जिन्हें उनके बुढ़ापे में भुला दिया जाता है। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है जो आपको अपने परिवार और बच्चों से जोड़ती है।
हृदयपूर्वम में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मालविका मोहनन सह-अभिनेत्री हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में संगीत प्रताप, संगीता माधवन नायर, सिद्दीकी, लालू एलेक्स, जनार्दन, बाबूराज, निशान, सबिता आनंद और कई अन्य कलाकारों की टोली प्रमुख भूमिकाओं में है। बेसिल जोसेफ, मीरा जैस्मीन और अल्ताफ सलीम भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। सत्यन एंथिकड द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके बेटे और फिल्म निर्माता अखिल सत्यन द्वारा लिखी गई कहानी पर आधारित है। पटकथा सोनू टीपी ने लिखी है।
5/7 Image Source : Instagram/@aashirvadcine

ओणम 2025 पर रिलीज हुई 'हृदयपूर्वम' को समीक्षकों ने खूब सराहा, खासकर दर्शकों को बहुत पसंद आई। वहीं, बात करें मोहनलाल की तो वह जल्द ही दिवाली पर रिलीज होने वाली अपनी तेलुगु-मलयालम फिल्म 'वृषभ' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। अभिनेता जीतू जोसेफ के साथ 'दृश्यम 3' पर भी काम कर रहे हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@mohanlal
ओणम 2025 पर रिलीज हुई 'हृदयपूर्वम' को समीक्षकों ने खूब सराहा, खासकर दर्शकों को बहुत पसंद आई। वहीं, बात करें मोहनलाल की तो वह जल्द ही दिवाली पर रिलीज होने वाली अपनी तेलुगु-मलयालम फिल्म 'वृषभ' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। अभिनेता जीतू जोसेफ के साथ 'दृश्यम 3' पर भी काम कर रहे हैं।
फिल्मों के अलावा वह अपने अवॉर्ड्स को लकेर भी चर्चा में रहते हैं। अब मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में दिया जाएगा। मोहनलाल को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2001 में पद्म श्री और 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
7/7 Image Source : Instagram/@mohanlal

Advertisement