1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'अब बर्दाश्त नहीं करूंगी', मृणाल ठाकुर ने डीपफेक बनाने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, शेयर किया पोस्ट

'अब बर्दाश्त नहीं करूंगी', मृणाल ठाकुर ने डीपफेक बनाने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, शेयर किया पोस्ट

Published : Aug 04, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 12:16 pm IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डीपफेक कंटेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मृणाल ने टेक्नोलॉजी के जरिए डीपफेक और वीडियोज के साथ छेड़छाड़ को लेकर चिंता जाहिर की है।
1/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डीपफेक कंटेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मृणाल ने टेक्नोलॉजी के जरिए डीपफेक और वीडियोज के साथ छेड़छाड़ को लेकर चिंता जाहिर की है।
एआई के बढ़ते इस्तेमाल से आए दिन दुनियाभर के लोगों, खासतौर पर फेमस सेलेब्स के डीपफेक वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ महीने पहले रश्मिका मंदाना का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इंडस्ट्री के कई सितारे उनके सपोर्ट में आ गए थे। वहीं अब मृणाल ने अपने डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी है।
2/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
एआई के बढ़ते इस्तेमाल से आए दिन दुनियाभर के लोगों, खासतौर पर फेमस सेलेब्स के डीपफेक वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ महीने पहले रश्मिका मंदाना का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इंडस्ट्री के कई सितारे उनके सपोर्ट में आ गए थे। वहीं अब मृणाल ने अपने डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी है।
मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर या वीडियोज और आवाज को इस्तेमाल करके डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी और इन्हें हटाने की चेतावनी दी। इसी के साथ मृणाल ने कहा कि वह इस तरह की गैर-कानूनी हरकतों को बिलकुल स्वीकार नहीं करेंगी।
3/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर या वीडियोज और आवाज को इस्तेमाल करके डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी और इन्हें हटाने की चेतावनी दी। इसी के साथ मृणाल ने कहा कि वह इस तरह की गैर-कानूनी हरकतों को बिलकुल स्वीकार नहीं करेंगी।
एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी फोटो या आवाज का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना और शेयर करना गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। मैं इस पोस्ट के जरिए सभी को चेतावनी दे रही हूं कि इस तरह के कंटेंट बनाना तत्काल बंद कर दें. अगर मेरी पहचान का किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल हुआ, तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी।'
4/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी फोटो या आवाज का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना और शेयर करना गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। मैं इस पोस्ट के जरिए सभी को चेतावनी दे रही हूं कि इस तरह के कंटेंट बनाना तत्काल बंद कर दें. अगर मेरी पहचान का किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल हुआ, तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर पिछले दिनों वरुण धवन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं इससे पहले रिलीज हुई 'डकैतः अ लव स्टोरी' में वह अदिवि शेष के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।
5/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर पिछले दिनों वरुण धवन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं इससे पहले रिलीज हुई 'डकैतः अ लव स्टोरी' में वह अदिवि शेष के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।
'है जवानी तो इश्क होना है' और 'डकैतः अ लव स्टोरी' से पहले वह सिद्धांत चतुर्देवी के साथ 'दो दीवाने सहर में' नजर आई थीं। ये फिल्म मुंबई शहर में रहने वाले दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आत्म-संदेह, सामाजिक दबाव और असुरक्षा से जूझते हुए एक-दूसरे में प्यार और अपनापन पाते हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
'है जवानी तो इश्क होना है' और 'डकैतः अ लव स्टोरी' से पहले वह सिद्धांत चतुर्देवी के साथ 'दो दीवाने सहर में' नजर आई थीं। ये फिल्म मुंबई शहर में रहने वाले दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आत्म-संदेह, सामाजिक दबाव और असुरक्षा से जूझते हुए एक-दूसरे में प्यार और अपनापन पाते हैं।
मृणाल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अब वह 'पूजा मेरी जान' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' में नजर आएंगी। एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'राका' में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। पिछले दिनों ही फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक जारी किया गया था।
7/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur

Advertisement