Published : Apr 18, 2026 06:15 pm IST, Updated : Apr 18, 2026 06:15 pm IST
1/6Image Source : viral bhayani
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा अब प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपने KAMPA फिल्म्स के तले बनी 'टोस्टर' का निर्माण किया है, जिसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। ये डार्क कॉमेडी है, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म के सभी कलाकार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और इसी बीच पत्रलेखा को भी मुंबई में एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस में देखा गया, जिसका वीडियो सामने आते ही लोगों ने उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर अब पत्रलेखा ने भी रिएक्ट किया है और ट्रोल्स की तगड़ी क्लास लगाई है। पत्रलेखा से पहले भी कई अभिनेत्रियां खुलकर प्रग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर शुरू हुई बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात कर चुकी हैं।
2/6Image Source : instagram/@viralbhayani
पत्रलेखा ने लगाई ट्रोल्स की क्लास - पत्रलेखा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने वजन के चलते लगातार हो रही बॉडी शेमिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- 'पैप पेजेस! मुझे क्या हुआ है? तो बात ये है कि मैंने अभी-अभी बच्चा पैदा किया है और हां मेरा वजन बढ़ गया है। मेरा वजन आप सबको अजीब लग रहा है। लेकिन, प्लीज मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया, बच्चा पैदा किया है और साथ ही दो फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो आसान काम नहीं है। अगर मेरे बस में होता तो मैं ऐसी नहीं होती। लेकिन, ये प्रेग्नेंसी का असर है, तो कृप्या भगवान के लिए थोड़ा दयालु होना सीख लें।'
3/6Image Source : insta/@nehadhupia
नेहा धूपिया ने भी दिया था तगड़ा जवाब- बेटी मेहर के पैदा होने के बाद नेहा धूपिया को भी उनके बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किया जाने लगा था, जिस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा था- 'मुझे किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस तरह की फैट शेमिंग से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन, इस मुद्दे को मैं एक बड़ी समस्या के तौर पर जरूर उठाना चाहती हूं, क्योंकि फैट शेमिंग हर किसी के लिए रोकना जरूरी है। सिर्फ सेलेब्स के लिए ही नहीं। एक मां होने के नाते, मैं अपनी बेटी के लिए फिट और एनर्जेटिक रहना चाहती हूं, इसलिए रोज वर्कआउट करती हूं। कई बार दिन में दो बार, क्योंकि फिटनेस मेरी प्रयोरिटी है, मैं सोसाइटी के मानकों में फिट होने के लिए ये नहीं करती। मुझे उम्मीद है, लोग भविष्य में इसतरह की बेतुकी और घटिया टिप्पणी करने से पहले सोचेंगे। पैटन ओसवॉल्ट के शब्दों में.. दयालु बनो।'
4/6Image Source : insta/@bipashabasu
बिपाशा बसु- बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी अपनी बेटी देवी के जन्म के बाद फैट शेमिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'आशा है कि मानव जाति हमेशा के लिए इतनी खोखली और नीच नहीं रहेगी और महिलाओं को उनके द्वारा प्रतिदिन निभाई जाने वाली लाखों भूमिकाओं के लिए प्रोत्साहित और सराहना करेंगे।मैं एक बेहद आत्मविश्वासी महिला हूं, जिसका एक बहुत ही परिपक्व और प्यार करने वाला साथी और परिवार है। मीम्स मुझे कभी परिभाषित नहीं करते... न ही उन्होंने मुझे वह बनाया है जो मैं हूं। लेकिन ये समाज का महिलाओं के प्रति बेहद परेशान करने वाला नजरिया है। किसी के शरीर पर कमेंट नहीं होने चाहिए। खासतौर पर एक नई मां के शरीर पर, जिनके शरीर के अंदर एक पूरी जिंदगी पलती है। हमें जज करने से पहले अपनी सोच बदल लें।'
5/6Image Source : insta/@debinabon
देबीना बनर्जी - टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने 2023 में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए फैट शेमिंग पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था- 'ये कमेंट लोग मुफ्त में करते हैं। शुरू में तो मैं इन कमेंट्स को देखकर हैरान रह गई। क्या आप जानते हैं, मैं दो बच्चों को कैसे संभाल रही हूं। मदद मिलना मुश्किल होता है, क्योंकि मेरे बच्चे हर समय अपनी मां के साथ रहना चाहते हैं। ट्रोल्स इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं। क्या आप इंसान भी हैं? मैंने अपने समय को अपने बच्चों और काम में बांट लिया है। सी-सेक्शन के बाद शरीर आपका समर्थन नहीं करता। शरीर में बहुत बड़ा बदलाव आता है। कमर और पेट में दर्द कुछ समय तक रहता है।'
6/6Image Source : insta/@kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल- 2022 में काजल अग्रवाल ने प्रेग्नेंट महिलाओं पर शेयर किए जाने वाले पोस्ट्स को लेकर नाराजगी जाई थी। उन्होने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'मैं... मेंरी जिंदगी, मेरे शरीर, मेरे घर और सबसे महत्वपूर्ण, मेरे वर्कस्पेस में हो रहे अद्भुत बदलावों को देख रही हूं। इसके अलावा, कुछ कमेंट/शरीर को लेकर अपमानजनक संदेश/मीम्स भी मदद नहीं करते। आइए दयालु बनना सीखें और अगर यह मुश्किल लगे, तो शायद बस जियो और जीने दो!'