अक्षय कुमार नहीं... इस सुपरस्टार के साथ अपनी 100वीं फिल्म बनाना चाहते हैं प्रियदर्शन, सालों से है याराना
अक्षय कुमार नहीं... इस सुपरस्टार के साथ अपनी 100वीं फिल्म बनाना चाहते हैं प्रियदर्शन, सालों से है याराना
प्रियदर्शन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन क्या आप उस सुपरस्टार के बारे में जानते हैं, जिनके साथ प्रियदर्शन अपनी 100वीं फिल्म बनाना चाहते हैं।
Published : Sep 22, 2025 10:35 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 10:35 pm IST
1/7Image Source : X/@priyadarshandir
प्रियदर्शन एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड को भी कुछ बेहद शानदार फिल्में दी हैं। पिछले कुछ महीनों से प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह हैं परेश रावल। परेश रावल हेरा फेरी 3 को लेकर कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
2/7Image Source : Instagram/@shardul._.sharnagat
प्रियदर्शन अब अपनी 100वीं फिल्म की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने रिटायरमेंट की ओर इशारा किया था और अब अपनी 100वीं फिल्म के बारे में उन्होंने खुलकर चर्चा की। पिंकविला से बातचीत के दौरान प्रियदर्शन ने अपनी 100वीं फिल्म को लेकर अपनी प्लानिंग बताई। साथ ही ये भी खुलासा किया कि आखिर वह किस एक्टर के साथ अपनी 100वीं फिल्म बनाना चाहते हैं।
3/7Image Source : X/@priyadarshandir
प्रियदर्शन से इंटरव्यू के दौरान जब उनकी 100वीं फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो। उनसे पूछा गया कि 100वीं फिल्म को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है तो प्रियदर्शन का जवाब था कि उन्होंने अब तक अपनी 100वीं फिल्म के बारे में नहीं सोचा है, लेकिन अगर वह अपनी 100वीं फिल्म बनाते हैं तो ये निश्चित तौर पर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ होगी।
4/7Image Source : Instagram/@ samanwitha__
उन्होंने मोहनलाल के साथ अपनी 100वीं फिल्म बनाने की योजना के पीछे की वजह भी बताई। प्रियदर्शन ने अपनी 100वीं फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- 'मैंने अभी इसके बारे में कुछ नहीं सोचा है, लेकिन ये तय है कि ये मोहनलाल के साथ ही होगी।'
5/7Image Source : X/@priyadarshandir
प्रियदर्शन आगे कहते हैं- 'मैं आज जो भी हूं, मोहनलाल की वजह से ही हूं। अगर वे इतने बड़े सुपरस्टार नहीं बनते तो मैं भी शायद इतनी सफल फिल्में नहीं बना पाता। उन्होंने हमेशा मुझे फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है और मेरा सपोर्ट किया है।'
6/7Image Source : X/@priyadarshandir
'हम भले ही चाइल्डहुड दोस्तों की तरह बड़े हुए हैं, लेकिन ये भी सच है कि वह आज भी एक बड़े स्टार हैं और उनके पास ऑप्शन्स की कमी नहीं है। लेकिन, हमने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है और एक-दूसरे के लिए अच्छा किया है। मैं किसी और एक्टर के साथ अपनी 100वीं फिल्म बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।'
7/7Image Source : Instagram/@mohanlal
वहीं साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की बात करें तो उनके लिए 2025 बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि एक तरफ तो वे बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रहे हैं और दूसरी तरफ उन्हें 23 सितंबर 2025 को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।