1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 8.8 रेटिंग वाली धांसू हॉरर-थ्रिलर फिल्म, ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार, हर सीन में छुपा है खौफ

8.8 रेटिंग वाली धांसू हॉरर-थ्रिलर फिल्म, ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार, हर सीन में छुपा है खौफ

Published : Apr 26, 2026 01:18 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 01:18 pm IST
ओटीटी पर कई हॉरर फिल्में और सीरीज उपलब्ध है, लेकिन उनमें से देखने लायक क्या है? यह हर किसी को नहीं पता होता है। अगर आप आने वाले वीकेंड पर कुछ अच्छा देखने का प्लान कर रहे हैं और अभी से अपनी वॉचलिस्ट बनाने की तैयार में हैं तो हाल ही में रिलीज हुई साउथ की ये नई हॉरर फिल्म आप मई 2026 में देख सकते हैं। हम बात कर रहे हैं 'राकासा' की, जिसमें संगीत शोभन और नयन सारिका भी हैं।
1/7 Image Source : Screen grab from saregamasouth YT
ओटीटी पर कई हॉरर फिल्में और सीरीज उपलब्ध है, लेकिन उनमें से देखने लायक क्या है? यह हर किसी को नहीं पता होता है। अगर आप आने वाले वीकेंड पर कुछ अच्छा देखने का प्लान कर रहे हैं और अभी से अपनी वॉचलिस्ट बनाने की तैयार में हैं तो हाल ही में रिलीज हुई साउथ की ये नई हॉरर फिल्म आप मई 2026 में देख सकते हैं। हम बात कर रहे हैं 'राकासा' की, जिसमें संगीत शोभन और नयन सारिका भी हैं।
संगीत शोभन और नयन सारिका स्टारर तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'राकासा', सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मानसा शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले, क्योंकि इसमें डरावने और कॉमेडी सीन्स को बहुत शानदार तरीके से पेश किया गया है। इसी वजह से यह फिल्म हिट साबित हुई।
2/7 Image Source : Screen grab from saregamasouth YT
संगीत शोभन और नयन सारिका स्टारर तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'राकासा', सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मानसा शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले, क्योंकि इसमें डरावने और कॉमेडी सीन्स को बहुत शानदार तरीके से पेश किया गया है। इसी वजह से यह फिल्म हिट साबित हुई।
संगीत शोभन और नयन सारिका अभिनीत तेलुगु फिल्म 'राकासा' 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मानसा शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म डरावने सीन के साथ कुछ हल्के-फुल्के पलों को भी जोड़ती है, जिसके कारण यह दर्शकों बहुत पसंद आई। अब यह फिल्म आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@sangeeth_shobhan
संगीत शोभन और नयन सारिका अभिनीत तेलुगु फिल्म 'राकासा' 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मानसा शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म डरावने सीन के साथ कुछ हल्के-फुल्के पलों को भी जोड़ती है, जिसके कारण यह दर्शकों बहुत पसंद आई। अब यह फिल्म आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
थिएटर में अपनी रिलीज पूरी करने के बाद यह फिल्म अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हो रही है। 'राकासा' 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। यह फिल्म पहले ही इस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो चुकी है, जिससे उन दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे या जो इसे घर पर दोबारा देखना चाहते हैं।
4/7 Image Source : Screen grab from saregamasouth YT
थिएटर में अपनी रिलीज पूरी करने के बाद यह फिल्म अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हो रही है। 'राकासा' 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। यह फिल्म पहले ही इस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो चुकी है, जिससे उन दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे या जो इसे घर पर दोबारा देखना चाहते हैं।
2026 में आई 'राकासा' फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो सकती है, जिनमें तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। सिनेमाघरों में अपने प्रदर्शन के दौरान, 'राकासा' को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले। कई दर्शकों ने इसमें हॉरर और कॉमेडी के मनोरंजक मेल की सराहना की।
5/7 Image Source : Instagram/@sangeeth_shobhan
2026 में आई 'राकासा' फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो सकती है, जिनमें तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। सिनेमाघरों में अपने प्रदर्शन के दौरान, 'राकासा' को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले। कई दर्शकों ने इसमें हॉरर और कॉमेडी के मनोरंजक मेल की सराहना की।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और हिट साबित हुई। लगभग 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपये कमाए। बड़े पर्दे पर मिली इस सफलता के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर निहारिका कोनिडेला और उमेश कुमार बंसल है।
6/7 Image Source : Screen grab from saregamasouth YT
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और हिट साबित हुई। लगभग 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपये कमाए। बड़े पर्दे पर मिली इस सफलता के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर निहारिका कोनिडेला और उमेश कुमार बंसल है।
'राकासा' की कहानी एक प्राचीन ब्रह्म राक्षस और गांव पर लगे एक रहस्यमयी श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके लिए बलि की जरूरत होती है। कहानी में सस्पेंस और हास्य के पल एक साथ आते हैं, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखते हैं। डर और मनोरंजन का यह मेल ही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।
7/7 Image Source : Instagram/@sangeeth_shobhan

Advertisement