Published : May 15, 2025 03:44 pm IST, Updated : May 15, 2025 03:44 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा न सिर्फ अपने समय की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक रही हैं, बल्कि दशकों से वह अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा की एक बहन भी थीं, जो चाहतीं तो इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन सकती थीं, मगर उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया?
2/7Image Source : Instagram
रेखा ने भारतीय सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। हालांकि, वह अपने पारिवारिक जीवन के बारे में कम ही बात करती हैं। रेखा के पिता तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता जेमिनी गणेशन की कई शादियां थीं, जिनसे उनके कुल छह बेटियां और एक बेटा है। रेखा की मां, पुष्पावली से उन्हें दो बेटियां हुईं – जिनमें एक रेखा हैं और दूसरी उनकी सगी बहन राधा।
3/7Image Source : Instagram
राधा भी रेखा की तरह बेहद खूबसूरत थीं और उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। कई तमिल फिल्मों में काम करने के अलावा, उन्होंने कई नामी मैगजीन के लिए फोटोशूट भी किए। हालांकि, राधा की रुचि एक्टिंग से ज्यादा मॉडलिंग में थी। फिर भी वो अपने करियर में खास सफल नहीं हो पाईं।
4/7Image Source : Instagram
दिलचस्प बात ये है कि राधा को 'बॉबी' फिल्म से ऋषि कपूर के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू का मौका मिला था। राज कपूर ने उन्हें यह रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। बाद में यह रोल डिंपल कपाड़िया को मिला, जिन्होंने इस फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
5/7Image Source : Instagram
रेखा जहां बॉलीवुड में चमकती रहीं, वहीं राधा को यह दुनिया रास नहीं आई। उन्हें लाइमलाइट और स्टारडम से दूर रहना पसंद था। उन्होंने 1981 में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अपने बचपन के दोस्त उस्मान सईद से शादी कर ली। उस्मान, साउथ इंडियन फिल्म डायरेक्टर एसएम अब्बास के बेटे हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई।
6/7
7/7Image Source : Instagram
रेखा की बहन राधा, जो चाहतीं तो वो बॉलीवुड का नामी चेहरा बन सकती थीं। बॉबी को रिजेक्ट करना उनके करियर की सबसे बड़ी भूल थी जो उन्हें चमकता सितारा बनने से दूर ले गई। उन्होंने शांत और निजी जीवन को तरजीह दी और फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। अब वो एक हैप्पी फैमिली लाइफ बिता रही हैं।