Published : May 22, 2026 02:01 pm IST, Updated : May 22, 2026 02:01 pm IST
1/6Image Source : Instagram@rhea_chakraborty)
बॉलीवुड हीरोइन रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रिया ने सोशल मीडिया से अस्थाई ब्रेक लेने का फैसला लिया है। इस पोस्ट के बाद रिया एक बार फिर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही हैं। रिया अपने कथित बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी विवादों में घिरी रही थीं। इतना ही नहीं इस मामले के बाद रिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। (Image Source-Instagram@rhea_chakraborty)
2/6Image Source : Instagram@rhea_chakraborty
रिया ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया से अस्थाई ब्रेक लेने की घोषणा की है। रिया ने लिखा, 'बीते कुछ दिनों में मैंने खुद को बहुत मिस किया है। लगातार शोर, इंटरनेट पर स्क्रॉल करना, हर पल अपडेट रहना - ये सब मुझे उम्मीद से ज्यादा बोझिल लगने लगा है। (Image Source-Instagram@rhea_chakraborty)
3/6Image Source : Instagram@rhea_chakraborty
मुझे बिना सोचे-समझे वर्तमान में मौजूद रहना याद आ रहा है। मुझे शांति याद आ रही है। मुझे बस होना याद आ रहा है। इसलिए, मैं कुछ समय के लिए थोड़ा पीछे हट रही हूं, ताकि थोड़ा धीमा हो सकूं, गहरी सांस ले सकूं और जो वास्तविक लगता है उससे फिर से जुड़ सकूं। फिलहाल, पोस्ट की गई तस्वीरों के बजाय वास्तविक पलों को चुन रही हूं। जल्द ही मिलते हैं।'(Image Source-Instagram@rhea_chakraborty)
4/6Image Source : Instagram@rhea_chakraborty
बता दें कि रिया इससे पहले भी सोशल मीडिया पर काफी विवादों में घिर चुकी हैं। साल 2020 में रिया को लोगों ने खूब ट्रोल किया थ। दरअसल बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी बवाल मचा था। उसी समय लोगों को पता चला कि रिया और सुशांत कथित तौर पर डेट कर रहे थे। इसके बाद रिया को लोगों ने विलेन मान लिया। (Image Source-Instagram@rhea_chakraborty)
5/6Image Source : Instagram@rhea_chakraborty
सीबीआई जांच में भी रिया से खूब पूछताछ हुई और लंबे समय तक इस मामले में उलझी रहीं। इस दौरान लोगों ने रिया को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। हालांकि इस दौरान भी रिया ने हिम्मत नहीं हारी और अपने सच की लड़ाई लड़ती रहीं। पूरे मामले की जांच के बाद रिया को भी इस मामले में क्लीन चिट मिल गई थी। (Image Source-Instagram@rhea_chakraborty)
6/6Image Source : Instagram@rhea_chakraborty
इस लंबी लड़ाई के बाद रिया ने हाल ही में एक फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी कर ली है। अब रिया नेटफ्लिक्स की सीरीज फैमिली बिजनेस में कमबैक कर रही हैं जो आने वाले दिनों में रिलीज होगी। इससे पहले रिया ने सुपर माची में काम किया था जो 2022 में रिलीज हुई थी। (Image Source-Instagram@rhea_chakraborty)