Published : Aug 31, 2026 08:35 pm IST, Updated : Aug 31, 2026 08:35 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@kaalabhairava7
फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने के सिंगर और एमएम कीरावनी के बेटे काला भैरव के बारे में कुछ समय से यह चर्चा थी कि वह एक्ट्रेस काव्या कल्याणराम के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब खुद म्यूजिशियन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को कन्फर्म कर दिया है। RRR फेम काला भैरव ने सोशल मीडिया पर काव्या कल्याणराम से अपने प्यार का इजहार किया है।
2/7Image Source : Instagram/@kaalabhairava7
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काला भैरव ने काव्या कल्याणराम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'काव्या बाबू, तुम्हारे साथ समय बिताना ऐसा लगता है जैसे पहाड़ों के पास बैठकर पानी की धारा को देख रहे हों। तुम्हारे साथ कुछ भी करना ऐसी छुट्टी जैसा लगता है जो कभी खत्म न हो। तुमसे बातचीत करना सर्दियों की सुबह अपनी पसंदीदा कॉफी पीने जैसा लगता है और ऐसी ही बहुत सी बातें।'
3/7Image Source : Instagram/@kaalabhairava7
म्यूजिशियन काला भैरव ने आगे कहा कि ज्यादातर समय तो वह उस एहसास का नाम नहीं बता पा रहे थे। हालांकि, उनके सफर के दौरान किसी मोड़ पर उन्हें आखिरकार एहसास हुआ कि यह घर जैसा एहसास है। उन्होंने कहा कि जब वह उनसे पहली बार मिले तो ऐसा नहीं लगा कि किसी नए व्यक्ति से मिल रहे हैं, बल्कि ऐसा लगा जैसे घर आ गए हों और कभी न छोड़ें। उन्होंने सबके साथ यह बात शेयर करने पर अपनी खुशी जाहिर की कि अब वे जिंदगी भर एक-दूसरे के साथ घर जैसा महसूस करेंगे।
4/7Image Source : Instagram/@kaalabhairava7
इसी तरह काव्या कल्याणराम ने भी उनके साथ अपनी एक पोस्ट शेयर की और कहा, 'लाइफ अपडेट मुझे अपना येलो पेपर डेजी मिल गया है। कुछ लोग हमारी जिंदगी में आते हैं और हमें ऐसा महसूस कराते हैं जैसे हम भगवान के सबसे पसंदीदा बच्चे हों! और जब सही इंसान जिंदगी में आता है तो दुनिया को गुलाबी चश्मे से देखना कोई बुरी बात नहीं है।'
5/7Image Source : Instagram/@kavya_kalyanram
काव्या कल्याणराम ने उनके सबसे आम दिनों को भी खास बनाने और उन्हें दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की जैसा महसूस कराने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी कई सालों तक उनके साथ रहना चाहती हैं, जो उनके न कहने के बाद भी उनकी पसंद को समझते हैं।
6/7Image Source : Instagram/@kavya_kalyanram
काला भैरव म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी के बेटे और फिल्ममेकर एसएस राजामौली के भतीजे हैं। फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' में राहुल सिप्लिगुंज के साथ गाने के अलावा, वह 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन', 'अरविंदा समेथा वीरा राघवा' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। इस सिंगर ने 'मथु वदलारा' फिल्म से कंपोजर के तौर पर भी डेब्यू किया था।
7/7Image Source : Instagram/@kavya_kalyanram
वहीं दूसरी ओर, काव्या कल्याणराम एक चाइल्ड आर्टिस्ट थीं, जो अब फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। उन्होंने 2023 की फिल्म 'बालगम' से डेब्यू किया और 'उस्ताद' फिल्म में भी नजर आईं। काव्या कल्याणराम ने 2022 हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'मसूदा' से लीड रोल में डेब्यू किया था।