ये सांवली हसीना है 'सैयारा' के क्रिश की रियल लाइफ वाणी? खूबसूरती में देती हैं सुहाना से लेकर राशा को मात
ये सांवली हसीना है 'सैयारा' के क्रिश की रियल लाइफ वाणी? खूबसूरती में देती हैं सुहाना से लेकर राशा को मात
'सैयारा' की सफलता के बीच ही अहान पांडे की भी जमकर चर्चा हो रही है। अहान पांडे के परिवार से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड भी सुर्खियों में आ गई हैं। लोग उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड की प्रोफाइल खंगालने में लग गए हैं। यहां देखें उनकी तस्वीरें-
नए अभिनेता अहान पांडे इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'सैयारा' की सफलता को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में ही बजट से दोगुनी कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये पार कर चुका है। निर्देशक मोहित सूरी की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और थिएटर में भीड़ उमड़ रही है। फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफों के भी पुल बंध रहे हैं।
फिल्म की सफलता ने अहान पांडे को पहली ही फिल्म से स्टार बना दिया है। अहान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन इसके साथ-साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड श्रुति चौहान भी सुर्खियों में आ गई हैं। लोगों ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया से खोज निकाली हैं और अब उन्हें 'सैयारा' के क्रिश की रियल लाइफ वाणी बता रहे हैं।
हालांकि अहान और श्रुति ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी सार्वजनिक रूप से नहीं कहा है, लेकिन श्रुति की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने फिल्म 'सैयारा' की तारीफ करते हुए लिखा, 'ये सिनेमा में मोहित सूरी का फिर से जादू है और इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। अनीत पड्डा तुम कमाल हो। शानू शर्मा, आपकी मेहनत और भरोसे को सलाम। पूरी टीम को ढेरों बधाइयां।'
इसके बाद लोग यह जानने को उत्सुक हो गए कि श्रुति चौहान कौन हैं। दरअसल, श्रुति पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो फिल्मों में पहले ही काम कर चुकी हैं। उन्हें जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में माया का किरदार निभाते देखा गया था। 28 साल की श्रुति जयपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने ज्योति विद्यापीठ कॉलेज से आर्ट्स में पढ़ाई की है। फिल्मों के अलावा वे जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो 'हद से' में भी नजर आ चुकी हैं।
श्रुति इंस्टाग्राम पर भी काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनके 2.23 लाख फॉलोअर्स हैं और उन्हें खुशी कपूर, अलाया एफ, पलक तिवारी, ईशान खट्टर, अनन्या पांडे, अलिजेह अग्निहोत्री, सुहाना खान, आर्यन खान, नव्या नवेली नंदा, और रणवीर सिंह जैसे पॉपुलर स्टारकिड्स फॉलो करते हैं।
श्रति कमाल डांसर भी हैं और अपने डांस की मूव्यज की झलक भी उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर पेश की है। श्रुति को घूमना-फिरना भी काफी पसंद है। वो बीच बेबी हैं, उनके कई पोस्ट में बीच वेकेशन की झलक भी देखने को मिल रही है, जहां वो अपनी टोन्ड बॉडी और कमाल के फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके बिकिनी लुक कमाल के हैं। इसकी झलकियां इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं।
अहान का नाम पहले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ भी जोड़ा जा चुका है। दोनों को कुछ पार्टियों में साथ देखा गया था और साथ में पोज भी दिए थे। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर कभी कोई पुष्टि नहीं हुई। बताया गया कि दोनों की जान-पहचान अनन्या पांडे के जरिए हुई, जो सुहाना की बचपन की दोस्त हैं। फिलहाल, अहान पांडे ‘सैयारा’ से मिली जबरदस्त कामयाबी और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं।