सलमान खान ने लद्दाख के उपराज्यपाल से की मुलाकात, तस्वीरें आई सामने
सलमान खान ने लद्दाख के उपराज्यपाल से की मुलाकात, तस्वीरें आई सामने
सलमान खान जो इन दिनों लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को लेह स्थित राज निवास में उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
Published : Sep 13, 2025 09:12 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 09:12 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@lg_ladakh
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जो इन दिनों लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार, 13 सितंबर को लेह स्थित राज निवास में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें सामने आई हैं।
2/7Image Source : @lg_ladakh
इस दौरान ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दिए थे। एक्टर ने कविंदर गुप्ता से अपनी फिल्म से जुड़ी बाते भी की। वहीं, सलमान को लद्दाख के उपराज्यपाल से एक थंगका कैनवास पेंटिंग भी मिली, जिसमें पारंपरिक बौद्ध कला शैली में बुद्ध के जीवन के दृश्यों को दिखाया गया है।
3/7Image Source : @lg_ladakh
लेह स्थित राज निवास में हुई इस खास मुलाकात के दौरान दोनों ने पेंटिंग के साथ पोज दिया। लद्दाख के उपराज्यपाल कार्यालय ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर सलमान खान और कविंदर गुप्ता की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें लिखा था, 'बॉलीवुड आइकन सलमान खान ने लेह स्थित राज निवास में माननीय उपराज्यपाल श्री @कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।'
4/7Image Source : @lg_ladakh
यह फिल्म 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुए झड़प पर आधारित है। इस लड़ाई को बिना किसी बंदूक या गोली के लड़ा गया था। फिल्म की शूटिंग में बिजी सलमान खान समय निकलकर लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से बातचीत करने पहुंचे।
5/7Image Source : @lg_ladakh
कुछ दिन पहले सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सैन्य वर्दी में बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। उनके देशभक्ति से भरे इस नए लुक ने सभी का दिल जीत लिया है, जबकि पोस्ट में उन्हें फिल्म के टाइटल वाले क्लैपरबोर्ड के पीछे खड़े दिखाया गया था। कैप्शन में लिखा था, #BattleOfGalwan।'
6/7Image Source : @lg_ladakh
'बैटल ऑफ गलवान' में चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं और यह सलमान के साथ उनकी पहली फिल्म है। कलाकारों में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज भी शामिल हैं। सलमान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
7/7Image Source : @lg_ladakh
सलमान आखिरी बार मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक स्मिता पाटिल, अंजिनी धवन, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना और संजय कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया था।