Published : Jul 30, 2025 08:13 am IST, Updated : Jul 30, 2025 08:13 am IST
1/7Image Source : @suniel.shetty/Instagram
बॉलीवुड में अक्सर स्टारडम सिर्फ अभिनेताओं तक ही सीमित नहीं रहता, कई बार उनके जीवनसाथी भी अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं सुपरस्टार सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी हैं, जिन्हें न केवल एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में जाना जाता है, बल्कि उन्हें 'लेडी मुकेश अंबानी' का खिताब भी दिया गया है। अपने मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर उन्होंने खुद को एक रियल एस्टेट टाइकून के रूप में स्थापित किया है। आज आपको माना और सुनील की लव स्टोरी से लेकर उनके बैकग्राउंड से जुड़ी जानकारी साजा करेंगे।
2/7Image Source : @suniel.shetty/Instagram
मना का शुरुआती सफर कैसा रहा? ये सवाल उनकी सफलता को देखते हुए आपके मन में जरूर आएगा। माना ने सिर्फ15 साल की उम्र में करियर की शुरुआत कर दी थी। माना शेट्टी का जन्म एक बहु-सांस्कृतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता इफ्तिखार एम कादरी एक नामी आर्किटेक्ट थे, जबकि उनकी मां विपुला कादरी पंजाबी हिंदू और एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। माना की परवरिश ऐसे माहौल में हुई जहां संस्कार और आधुनिक सोच दोनों का संतुलन था। आप सोच रहे होंगे कि क्या माना शेट्टी और मोनिशा कादरी एक ही हैं, तो इसका जवाब है 'हां'। माना का ही असल नाम मोनिशा कादरी है। उनके घर वाले उन्हें प्यार से माना बुलाते हैं।
3/7Image Source : @suniel.shetty/Instagram
उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में वह अपनी बहन ईशा के साथ मिलकर फैशन डिजाइनिंग किया करती थीं और दोनों ने मिलकर 'माना एंड ईशा' नाम से एक निजी फैशन कलेक्शन लॉन्च किया। यहीं से उनकी व्यावसायिक यात्रा की नींव रखी गई। माना की यात्रा यहीं नहीं रुकी, उन्होंने इस सफर को आगे बढ़ाया और रियल स्टेट के बिजनेस में एंट्री की और एस 2 प्रोजेक्ट से उन्हें असल सफलता मिली।
4/7Image Source : @suniel.shetty/Instagram
फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद माना ने रियल एस्टेट क्षेत्र में न सिर्फ कदम जमाए बल्कि अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट ने उन्हें बड़ी कामयाबी दिलाई और वे मुंबई की सबसे सफल रियल एस्टेट बिजनेसवुमन में गिनी जाने लगीं। माना की व्यावसायिक दृष्टि और सुनील की लोकप्रियता के मेल से यह बिजनेस तेजी से आगे बढ़ा।
5/7Image Source : @suniel.shetty/Instagram
माना सिर्फ रियल एस्टेट तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने मुंबई में 'R House' नामक एक लग्जरी डेकोर और गिफ्ट आइटम्स का स्टोर शुरू किया, जो हाई-एंड क्लाइंट्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके साथ ही उन्होंने 'वेदलवमाना' नाम से एक क्लोदिंग ब्रांड भी लॉन्च किया है, जो उनके फैशन डिजाइनिंग की जड़ों से जुड़ा है। एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ माना एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे 'सेव द चिल्ड्रन' नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हुई हैं, जो वंचित बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करता है।
6/7Image Source : @suniel.shetty/Instagram
अपने बिजनेस के साथ-साथ समाजसेवा में उनका योगदान उन्हें एक संतुलित और संवेदनशील व्यक्तित्व बनाता है। माना शेट्टी को 'लेडी मुकेश अंबानी' इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने एक साथ कई व्यवसायों को सफलता के शिखर तक पहुंचाया है। वह जिस क्षेत्र में जाती हैं, वहां अपनी पहचान बना लेती हैं। एबीपी और डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी की सालाना कमाई करीब 100 करोड़ रुपये है, जबकि दोनों की कुल नेटवर्थ लगभग 500 करोड़ रुपये के आसपास है।
7/7Image Source : @suniel.shetty/Instagram
माना और सुनील शेट्टी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था, लेकिन यह सफर आसान नहीं था। माना और सुनील ने लगभग 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, क्योंकि उनके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका इंटर फेथ रिलेशन था। माना एक गुजराती मुस्लिम और पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती थीं, वहीं सुनील शेट्टी एक कन्नड़ हिंदू और तुलु भाषी परिवार से आते हैं। इसके बावाजूद उन्होंने फैमिली को मना लिया और अब हैप्पी मैरिड कपल हैं। दोनों अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी। के पेरेंट्स हैं।