Published : Oct 10, 2025 11:52 am IST, Updated : Oct 10, 2025 11:52 am IST
1/7Image Source : Instagram/@rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज सिर्फ अपनी एक्टिंग से नहीं, बल्कि अपनी सादगी से भी लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। वह साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक, अपना हुनर दिखा चुकी हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रकुल सिर्फ पॉकेट मनी के लिए इंडस्ट्री में आई थीं। हीरोइन बनने से पहले वह नेशनल लेवल गोल्फ प्लेयर रह चुकी हैं।
2/7Image Source : Instagram/@rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह आज 10 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1990 को नई दिल्ली में एक आर्मी परिवार में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। रकुल प्रीत का नाम ड्रग्स मामले के अलावा उनकी फ्लॉप फिल्मों की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहा है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2014 में बनी फिल्म 'यारियां' से की थी। इस फिल्म से वह रातों-रात फेमस हो गईं।
3/7Image Source : Instagram/@rakulpreet
'यारियां' से एक्ट्रेस रकुल प्रीत को हिंदी सिनेमा में काम करने का मौका मिला, जिसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। अपनी कमाल की अदाकारी, फिटनेस और खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहने वाली रकुल 10 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। रकुल ने अपनी पहली फिल्म सिर्फ 18 साल की उम्र में पॉकेट मनी के लिए साइन की थी। बाद में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। इसके बाद रकुल को हीरोइन बनने का मौका मिला।
4/7Image Source : Instagram/@rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह एक राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ खिलाड़ी थीं, जिन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिए गोल्फ खेलना छोड़ दिया। हालांकि, वह अब भी फिटनेस के लिए इस खेल को खेलना पसंद करती हैं। बता दें कि रकुल प्रीत ने अपने फिल्मी करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी है, जिसकी वजह से वह कई बार-बार चर्चा में आ चुकी हैं। अजय देवगन एक मात्र ऐसे एक्टर हैं, जिनके साथ रकुल ने दो फिल्मों में काम किया है। रकुल और अजय को 'रन वे 34' और 'दे दे प्यार दे' में साथ देखा गया है। अब वह जल्द ही 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आने वाली हैं।
5/7Image Source : Instagram/@rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह ने कई फ्लॉप फिल्में दी है, जिनमें बॉलीवुड की 'अय्यारी' (2018), 'अटैक' (2022), 'रनवे 34' (2022),'शिमला मिर्ची' (2020), 'मरजावां' (2019), 'मेरे हसबैंड की बीवी' (2025) और 'डॉक्टर जी' (2022) शामिल हैं। ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
6/7Image Source : Instagram/@rakulpreet
अगर रकुल प्रीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखरी बार 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, इन दिनों 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
7/7Image Source : Instagram/@rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह ने जाने-माने प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से शादी की है। बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से गोवा में एक-दूसरे का हाथ थामा। द कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान, 'यंगिस्तान' एक्टर ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था। जैकी ने बताया कि वे लगभग पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्होंने बताया कि वे सबसे अच्छे दोस्त इसलिए बने क्योंकि उनके विचार एक जैसे थे।