ओटीटी पर साउथ की इन नई फिल्मों-सीरीज ने किया कब्जा, 1 ने बॉक्स-ऑफिस पर मचाया था बवंडर
ओटीटी पर साउथ की इन नई फिल्मों-सीरीज ने किया कब्जा, 1 ने बॉक्स-ऑफिस पर मचाया था बवंडर
मार्च का महीना साउथ फिल्म प्रमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। अगर आप भी साउथ फिल्मों और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस महीने ओटीटी पर एक्शन, सस्पेंस और धमाके से भरपूर कई मूवी और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
Published : Mar 09, 2025 05:44 pm IST, Updated : Mar 09, 2025 05:46 pm IST
1/7Image Source : X
मार्च का महीना साउथ फिल्म प्रमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। अगर आप भी साउथ फिल्मों और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस महीने ओटीटी पर एक्शन, सस्पेंस और धमाके से भरपूर कई मूवी और वेब सीरीज देख सकते हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...
2/7Image Source : Instagram
इस महीने ओटीटी पर रिलीज होती ही साउथ की कई फिल्मों और बेव सीरीज में ने तहलका मचा दिया, जिसमें से 1 फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। सिनेमाघरों में धमाका कर चुकीं ये साउथ सुपरस्टार की मूवी ओटीटी पर धूम मचा रही है। तो आइए, बताते हैं इन फिल्मों के बारे में
3/7Image Source : Instagram
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1997 की अमेरिकी फिल्म 'ब्रेकडाउन' का हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मगिज थिरुमेनी ने किया। इसे आप अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
4/7Image Source : Instagram
तमिल भाषा की थ्रिलर फिल्म 'फाइंडर प्रोजेक्ट 1' दो क्रिमिनोलॉजी ग्रेजुएट की कहानी है जो एक जासूसी एजेंसी स्थापित करने का फैसला करते हैं। उनका मिशन गलत तरीके से दोषी ठहराए गए व्यक्तियों की बेगुनाही साबित करना होता है। इस फिल्म में चार्ले, सेंद्रायन, विनोथ राजेंद्रन, धरणी रेड्डी, निज़ालगल रवि, गोपीनाथ शंकर है। इसे आप अहा वीडियो पर देख सकते हैं।
5/7Image Source : Instagram
प्रज्वल देवराज, वेधिका, यशा शिवकुमार, संपत राज की फिल्म 'गण' सन नेक्स्ट पर देख सकते हैं। कन्नड़ फिल्म 'गण' 2022 के सेट गण नाम के एक पत्रकार की कहानी बताती है। वह एक पुराने घर में जाता है, जिसमें उसे एक लैंडलाइन टेलीफोन मिलता है। इस फोन के जारिए, वह रहस्यमय तरीके से 1993 की एक महिला सुजाता से जुड़ता है।
6/7Image Source : Instagram
मणिकंदन, गुरु सोमसुंदरम, आर. सुंदरराजन, सानवे मेघना, बालाजी शक्तिवेल स्टारर 'कुदुंबस्थान' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर देख सकते हैं। 'कुदुंबस्थान', जिसमें मणिकंदन लीड रोल में हैं। इसमें एक मध्यम वर्गीय परिवार की एकमात्र कमाने वाले नवीन की कहानी को दिखाया गया है। इसमें उसके नौकरी खोने के बाद का संघर्ष भी बहुत अच्छे से पेश किया गया है।
7/7Image Source : Instagram
आसिफ अली अभिनीत 'रेखाचित्रम' एक थ्रिलर है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक आत्महत्या के मामले की जांच कर रहा है, लेकिन उसे दशकों पुराने लापता व्यक्ति के मामले से जुड़े कनेक्शन का पता चलता है। जोफिन टी चाको द्वारा निर्देशित यह फिल्म मलक्कापारा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसकी कहानी और आसिफ अली के दमदार अभिनय की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।