जब गोविंदा ने लड़की पर फेंक दिया था गर्म दूध, पत्नी सुनीता ने खुलेआम सुनाया था किस्सा
जब गोविंदा ने लड़की पर फेंक दिया था गर्म दूध, पत्नी सुनीता ने खुलेआम सुनाया था किस्सा
गोविंदा की पत्नी सुनीता अक्सर अपने सुपरस्टार पति से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं। वह कभी अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटतीं। ऐसा ही एक किस्सा ने कुछ साल पहले भी सुनाया था और बताया था कि कैसे गोविंदा ने कॉलेज के दिनों में एक लड़की पर गर्म दूध फेंक दिया था।
Published : Jan 07, 2025 11:16 pm IST, Updated : Jan 07, 2025 11:16 pm IST
1/7Image Source : Instagram
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा की शादी को 38 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों हंसी-खुशी अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों तब से साथ हैं, जब गोविंदा फिल्मी दुनिया में उतने सक्सेसफुल नहीं थे और ना ही अपनी पहचान बना पाए थे। जब गोविंदा स्ट्रगल से गुजर रहे थे, तब उनकी मुलाकात सुनीता से हुई थी और तभी दोनों ने 1987 में शादी कर ली थी।
2/7Image Source : Instagram
सुनीता अक्सर गोविंदा से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। ऐसे ही उन्होंने 'जीना इसी का नाम है' में गोविंदा से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। शो के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे सुपरस्टार ने एक लड़की पर गर्म दूध फेंक दिया था। गोविंदा के जीजा ने उन्हें इस लड़की से मिलाया था, जिसके चेहरे पर गोविंदा ने दूध फेंक दिया था।
3/7Image Source : Instagram
इसी दौरान सुनीता ने बताया था कि क्योंकि, गोविंदा लड़कियों से दूर रहते थे, इसीलिए उन्होंने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। सुनीता के अनुसार, उन्हें गोविंदा की ये बात काफी पसंद आई थी और उन्होंने गोविंदा से मुलाकात और दोस्ती को चैलेंज के तौर पर लिया था।
4/7Image Source : Instagram
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा को 'जीना इसी का नाम है' में खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। सुनीता ने गोविंदा के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा था - 'मेरे जीजाजी ने कहा था कि वह (गोविंदा) लड़कियों को मारते हैं। उन्होंने कहा- ची ची से बात मत करना।'
5/7Image Source : Instagram
सुनीता आगे कहती हैं - 'मेरे जीजाजी ने मुझसे कहा था कि गोविंदा ने अपने कॉलेज के दौरान दो लड़कियों को मारा था। एक को उन्होंने छतरी से मारा था तो एक के ऊपर गर्म दूध फेंक दिया था। इसलिए उन्होंने मुझे लड़कियों से बात करने को मना किया था। ये सुनने के बाद ही मैंने गोविंदा से मिलने का तय कर लिया था।'
6/7Image Source : Instagram
सुनीता ने बताया कि इसके बाद वह गोविंदा से मिलीं और दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। दूसरी तरफ हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा और अपने बारे में बात की और बताया कि दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया और इसके पीछे की वजह अपनी अलग लाइफस्टाइल और रूटीन को बताया था।
7/7Image Source : Instagram
सुनीता ने बताया था कि वह सुबह 4 बजे उठती हैं, जबकि गोविंदा के उठने का समय है। वह अक्सर लोगों के साथ बात करने में समय बिता देते हैं। ऐसे में वह और दोनों बच्चे अलग घर में रहते हैं, जबकि गोविंदा अलग घर में।