कौन हैं सौंदर्या शर्मा? बिग बॉस से मिली पहचान, अब अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से मचाई धूम
कौन हैं सौंदर्या शर्मा? बिग बॉस से मिली पहचान, अब अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से मचाई धूम
बिग बॉस फेम सौंदर्या शर्मा अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 में अपने बोल्ड सीन के लिए चर्चा में हैं। सौंदर्य शर्मा का जन्म 20 सितंबर 1994 को दिल्ली में हुआ था। उनका पालन-पोषण मिडिल क्लास फैमिली में हुआ है।
Published : Jun 07, 2025 05:14 pm IST, Updated : Jun 07, 2025 05:14 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में अपने किरदार के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के गाने लाल परी और उनके डांसिंग स्किल्स ने नेटिजन्स को उनका फैन बना दिया है, जिसके बाद से ही वे चर्चा में हैं। अब लोग सौंदर्या के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं।
2/7Image Source : Instagram
1994 में दिल्ली में जन्मी सौंदर्या शर्मा का पालन-पोषण उनके पिता नरेश शर्मा और मां उषा शर्मा, जो एक टीचर हैं। उन्होंने एक सुसंस्कृत माहौल में की है। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था क्योंकि उन्हें इसमें रुचि थी। वह जल्द ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और ACT 1 थिएटर ग्रुप में शामिल हो गईं।
3/7Image Source : Instagram
इतना ही नहीं, सौंदर्या ने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक कार्यशाला में भी भाग लिया और बाद में न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एक शॉर्ट-एक्टिंग कोर्स में एडमिशन लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अभिनय सिखा।
4/7Image Source : Instagram
सौंदर्या शर्मा ने 2017 में अनुपम खेर और रश्मिन मजीठिया द्वारा निर्मित फिल्म 'रांची डायरीज' से अपने अभिनय की शुरुआत की। एक्ट्रेस कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का भी हिस्सा रह चुकी हैं जिसे किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने होस्ट किया था।
5/7Image Source : Instagram
उन्हें क्राइम सीरीज 'रक्तांचल 2' में सपोर्टिंग रोल में भी दिखाई दी थीं। हालांकि, उन्हें सफलता अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से मिली जो 6 जून को ही सिनेमाघरों में आई। सौंदर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने प्रशंसकों को अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी बड़ी अपडेट देती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के अब तक 9.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी उनके 154.3K फॉलोअर्स हैं।
6/7Image Source : Instagram
सौंदर्या शर्मा अक्षय कुमार की कॉमेडी थ्रिलर 'हाउसफुल 5' में अपने बोल्ड सीन्स के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म में एक वकील के रूप में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। हालांकि, वह लाल परी गाने में अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में हैं। यूजर्स उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
7/7Image Source : Instagram
अक्षय कुमार और सौंदर्या शर्मा के अलावा 'हाउसफुल 5' में जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी हैं।