Year Ender 2024: विदेशी मंच पर छाईं भारतीय नारियां, गजब के सिनेमा से बजाया डंका
Year Ender 2024: विदेशी मंच पर छाईं भारतीय नारियां, गजब के सिनेमा से बजाया डंका
किरण राव, प्रेरणा सिंह से लेकर एकता आर कपूर तक कई भारतीय महिला फिल्म मेकर्स ने विदेशी मंच पर डंका बजा दिया है। इन महिलाओं ने अपनी दिलचस्प कहानियों से ग्लोबल कंटेंट को नया आकार दिया है।
Published : Dec 24, 2024 09:35 pm IST, Updated : Dec 24, 2024 09:35 pm IST
1/6Image Source : Instagram
साल 2024 में हमने कुछ शानदार कंटेंट देखा है जिन्होंने दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है। ये क्रिएशन्स न सिर्फ सुर्खियां बनीं, बल्कि बीत रहे साल में महिलाओं के जज्बे को भी उजागर किया। अपने आइडियाज, विजन और लीडरशिप के साथ, महिलाओं ने ऐसे कंटेंट तैयार किए हैं, जिन्होंने 2024 को परिभाषित किया है। अब जैसा की हम साल के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं, चलिए टॉप 5 फीमेल प्रोड्यूसर्स पर नजर डालते हैं जिन्होंने 2024 में अपने काम से राज किया है।
2/6Image Source : Instagram
प्रेरणा सिंह- भंसाली प्रोडक्शंस की CEO प्रेरणा सिंह ने संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के साथ डिजिटल दुनिया में एक नया स्टैंडर्ड सेट किया। महिलाओं की ताकत का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए प्रेरणा सिंह ने शो को मिस वर्ल्ड 2024 के प्लेटफॉर्म पर लाया, जहां उन्होंने भंसाली म्यूजिक के बैनर तले उसका पहला गाना "सकल बन" लॉन्च किया गया। शो को दुनियाभर से प्यार और सराहना मिली और ये 2024 की IMDb की सबसे पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज में से एक रही।
3/6Image Source : Instagram
गुनीत मोंगा- गुनीत मोंगा की 'अनुजा' को ऑस्कर में बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। ये फिल्म गारमेंट इंडस्ट्री में चाइल्ड लेबर के मुद्दे को उठाती है। द एलिफेंट व्हिस्परर्स और पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस के लिए ऑस्कर जीतने के बाद, गुनीत मोंगा 2024 में भी ग्लोबली चमकती रहीं और भारतीय सिनेमा की एक अहम शख्सियत के तौर पर अपनी जगह को और मजबूत किया।
4/6Image Source : Instagram
किरण राव- निर्देशक और प्रोड्यूसर किरण राव ने दिल छूने वाली फिल्म 'लापता लेडीज' के साथ डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी की, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया। ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 97वें ऑस्कर में भारत की एंट्री के तौर पर चुनी गई थी और इसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स’ चॉइस) का अवार्ड भी मिला।
5/6Image Source : Instagram
एकता कपूर- एकता आर कपूर ने साल 2024 में 'क्रू', 'द बकिंघम मर्डर्स' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी फिल्मों के साथ छाप छोड़ी है। कंटेंट की क्वीन के तौर पर जानी जाने वाली एकता ने अलग-अलग जॉनर्स की फिल्मों को सपोर्ट कर और बेहतरीन कहानियां पेश कर अपने निडर अंदाज को दिखाया है। उनके साहसिक फैसलों ने दर्शकों को अलग-अलग तरह के मनोरंजन का मजा दिया, जिससे वह इंडस्ट्री में एक अहम नाम बन गईं हैं। 'द बकिंघम मर्डर्स' को लंदन फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली।
6/6Image Source : Instagram
जोया अख्तर और रीमा कागती- 'मेड इन हेवन: सीजन 1' की बड़ी सफलता के बाद जोया अख्तर और रीमा कागती वापस आईं अपने मच अवेटेड दूसरे सीजन के साथ। शो को जबरदस्त प्यार मिला और इसने पहले सीज़न की यादें ताजा कर दीं। दोनों महिलाओं ने दर्शकों के साथ बेहतरीन तालमेल बैठाया, एक ऐसी सीरीज बनाई जो दर्शकों को आकर्षित करने के साथ-साथ उनके दिलों से जुड़ गई।