1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'ये काली काली आंखें' फेम आंचल सिंह ने की सगाई, मंगेतर मोहित चावला को घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी, शेयर कीं फोटोज

'ये काली काली आंखें' फेम आंचल सिंह ने की सगाई, मंगेतर मोहित चावला को घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी, शेयर कीं फोटोज

Written By: Priya Shukla
Published : Jul 17, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 06:44 pm IST
'ये काली काली आंखें' सीरीज से चर्चा में आईं आंचल सिंह अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड मोहित चावला से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। लंबे समय से आंचल की सगाई की चर्चा जोरों पर थी, जिनकी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुद साफ कर दिया है कि अब उनकी सगाई हो चुकी है।
1/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial
'ये काली काली आंखें' सीरीज से चर्चा में आईं आंचल सिंह अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड मोहित चावला से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। लंबे समय से आंचल की सगाई की चर्चा जोरों पर थी, जिनकी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुद साफ कर दिया है कि अब उनकी सगाई हो चुकी है।
आंचल सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह लहंगे या साड़ी में नहीं बल्कि गुलाबी रंग का सूट पहने मोहित चावला को घुटनों के बल बैठकर अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं।
2/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial
आंचल सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह लहंगे या साड़ी में नहीं बल्कि गुलाबी रंग का सूट पहने मोहित चावला को घुटनों के बल बैठकर अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को आंचल ने एक लंबे-चौड़े कैप्शन के साथ साझा किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी दिल की सारी फीलिंग्स बयां कर दी हैं। साथ ही आंचल ने मोहित के साथ अपनी पहली मुलाकात और पहली बातचीत का भी जिक्र किया है।
3/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial
इन तस्वीरों को आंचल ने एक लंबे-चौड़े कैप्शन के साथ साझा किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी दिल की सारी फीलिंग्स बयां कर दी हैं। साथ ही आंचल ने मोहित के साथ अपनी पहली मुलाकात और पहली बातचीत का भी जिक्र किया है।
आंचल ने अपने पोस्ट में लिखा- 'आज भी वो दिन याद है जब हम पहली बार मिले थे। पहली बार जब हमने बात की और ये सब होने से पहले यूनिवर्स मुझे तुम्हारे मेरी जिंदगी में आने का साइन दे रहा था। और तुम्हारे साथ भी कुछ ऐसा ही था। अब जब मैं दुनिया के सामने ये सब बयां कर रही हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं।'
4/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial
आंचल ने अपने पोस्ट में लिखा- 'आज भी वो दिन याद है जब हम पहली बार मिले थे। पहली बार जब हमने बात की और ये सब होने से पहले यूनिवर्स मुझे तुम्हारे मेरी जिंदगी में आने का साइन दे रहा था। और तुम्हारे साथ भी कुछ ऐसा ही था। अब जब मैं दुनिया के सामने ये सब बयां कर रही हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं।'
आंचल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'हमारे सफ़र ने हमें बहुत कुछ सिखाया है... उतार-चढ़ाव के साथ! लेकिन एक चीज़ जो हमेशा बनी रहती है, वह है सुकून। रिश्तों की दुनिया में इस एहसास को अक्सर उतनी अहमियत नहीं दी जाती, जितनी मिलनी चाहिए।'
5/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial
आंचल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'हमारे सफ़र ने हमें बहुत कुछ सिखाया है... उतार-चढ़ाव के साथ! लेकिन एक चीज़ जो हमेशा बनी रहती है, वह है सुकून। रिश्तों की दुनिया में इस एहसास को अक्सर उतनी अहमियत नहीं दी जाती, जितनी मिलनी चाहिए।'
'भले ही बॉलीवुड हमें प्यार और 'बटरफ़्लाइज' वाले एहसास के बारे में सोचने पर मजबूर करता है... लेकिन 'Us' ने मुझे यह एहसास दिलाया कि जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है किसी ऐसे इंसान का मिलना जो घर जैसा सुकून दे, जो आपको चुने, आपकी अच्छाइयों और कमियों के साथ आपको अपनाए, आपके साथ खड़ा रहे और जिंदगी के आम पलों को भी खास बना दे।'
6/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial
'भले ही बॉलीवुड हमें प्यार और 'बटरफ़्लाइज' वाले एहसास के बारे में सोचने पर मजबूर करता है... लेकिन 'Us' ने मुझे यह एहसास दिलाया कि जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है किसी ऐसे इंसान का मिलना जो घर जैसा सुकून दे, जो आपको चुने, आपकी अच्छाइयों और कमियों के साथ आपको अपनाए, आपके साथ खड़ा रहे और जिंदगी के आम पलों को भी खास बना दे।'
अपनी खुशी बयां करते हुए आंचल आगे लिखती हैं- 'मेरा दिल खुशी से भरा है। मैं यह खबर पूरी दुनिया को सुना रही हूं और सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करती हूं... हमारे करीबियों से भी और उन सभी से भी जो हमें जानते हैं (या हमारे बारे में जानते हैं)। जब हमने अंगूठियां बदलीं, तब यही गाना बैकग्राउंड में बज रहा था, दुनिया है मेरे पीछे, लेकिन मैं तेरे पीछे अपना (ऑफिशियली) बना ले मेरी जान, हाय रे मैं तेरे कुर्बान।'
7/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial
अपनी खुशी बयां करते हुए आंचल आगे लिखती हैं- 'मेरा दिल खुशी से भरा है। मैं यह खबर पूरी दुनिया को सुना रही हूं और सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करती हूं... हमारे करीबियों से भी और उन सभी से भी जो हमें जानते हैं (या हमारे बारे में जानते हैं)। जब हमने अंगूठियां बदलीं, तब यही गाना बैकग्राउंड में बज रहा था, दुनिया है मेरे पीछे, लेकिन मैं तेरे पीछे अपना (ऑफिशियली) बना ले मेरी जान, हाय रे मैं तेरे कुर्बान।'
'हमारे लिए। अब और हमेशा के लिए। कोई परफेक्ट स्क्रिप्ट नहीं थी। बस एक परफेक्ट "हां" थी। कुछ आशीर्वाद ऐसे होते हैं जो सुनाई नहीं देते... बस महसूस होते हैं.. एक कमरा भरा हुआ उन लोगों से जिन्होंने इस दिन से बहुत पहले से हमें प्यार किया है। प्यार बड़े-बड़े दिखावों में नहीं मिलता। यह तो हर दिन साथ रहने और साथ निभाने में मिलता है। जब खुशी बिना किसी कोशिश के मिलती है, तो वह अलग ही होती है। कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें नाचते-गाते हुए जीना चाहिए।'
8/8 Image Source : Instagram/@anchalsinghofficial

Advertisement