Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां के लिए प्यार का दुश्मन बना अरमान, आरके ने दिया झटका
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां के लिए प्यार का दुश्मन बना अरमान, आरके ने दिया झटका
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला के मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान की जैविक मां की वापसी के कारण पोद्दार हाउस में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में, रूप कुमार यानी आरके अपने नए अवतार से अरमान और अभिरा को चौंका देता है।
Published : Feb 24, 2025 10:58 am IST, Updated : Feb 24, 2025 10:58 am IST
1/7Image Source : X
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान की जैविक मां की वापसी के कारण पोद्दार हाउस में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में, रूप कुमार यानी आरके अपने नए अवतार से अरमान और अभिरा को चौंका देता है। इतना ही नहीं अपकमिंग एपिसोड में आरके, शिवानी को सभी से सात समंदर दूर ले जाने की कसम खाता है।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान (रोहित पुरोहित) को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। एपिसोड की शुरुआत रूप कुमार (सिद्धार्थ शिवपुरी) की अरमान से बहस से होगी। अब उसे पता चल गया है कि शिवानी उसकी असली मां है। वहीं अभिरा-अरमान को आरके के बारे में बताते हुए कहती है कि उसने इतने समय तक शिवानी का बहुत अच्छे से ख्याल रखा तो हमें उसे एक बार बात करनी चाहिए।
3/7Image Source : X
हाल ही के एपिसोड में, रूप ने अरमान से शिवानी और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) में से किसी एक को चुनने के लिए कहा है। अब अपकमिंग एपिसोड में अरमान अपना फैसला सुनाएगा। वहीं अपकमिंग एपिसोड में एक और बड़ा धमाका होने वाला है जब दादी सा का सच सबके सामने आने वाला है। इतना ही नहीं विद्या पोद्दार ने भी अब अरमान के सामने नई शर्त रखी है।
4/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में रूप कुमार (सिद्धार्थ शिवपुरी) को अरमान (रोहित पुरोहित) को शिवानी और अरमान के बारे में सोचने का समय देते हुए दिखाई देगा। बाद में, अरमान गायब हो जाता है और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) अरमान की तलाश में निकलती है और उसके ऑफिस पहुंच जाती है। उसे आरके की बातों में डूबा हुआ देख वह परेशान हो जाती है। अरमान उसे देखता है और उसे गले लगा लेता है।
5/7Image Source : X
इसके बाद, अरमान रूप से मिलेंगा। आखिरकार, वह अपना मन बना लेता है और अरमान, अभिरा की जगह अपनी असल मां शिवानी को चुनता है। वह अपनी मां के साथ रहने के लिए परिवार से भी लड़ाई करते दिखाई देता है। उसका मानना है कि उसने अभिरा के साथ जो भी बुरा किया है उसे उसकी सजा मिल रही है और इसीलिए वह अभिरा को छोड़ने पर मजबूर हो जाता है। लेकिन, अभिरा-अरमान के फैसले से खुश होती है। दोनों कहते हैं कि वे एक-दूसरे को मिस करेंगे। अभिरा यह भी वादा करती है कि वह उसके बिना खुश रहेगी, लेकिन रूप एक और बड़ा मोड़ लेकर आती है।
6/7Image Source : X
रूप उदास नहीं होता है बल्कि वह सिर्फ अरमान को परख रहा होता है। वह अपकमिंग एपिसोड में सच का खुलासा करता है कि वह देखना चाहता था कि क्या अरमान शिवानी का ख्याल रखेगा और उसे उसी तरह प्राथमिकता देगा जैसे उसने इतने सालों से दी है। लेकिन इस ड्रामे के बीच भी एक ट्विस्ट देखे को मिलता है, रूप भी अरमान की तारीफ करता है। वह कहता है कि उसका दिल बड़ा है क्योंकि वह अपनी मां के लिए अपने प्यार का त्याग करने को तैयार है।
7/7Image Source : X
वह मजाक में यह भी कहता है कि 'आप लोग पोद्दार और शर्मा नहीं, आप लोग त्यागी हैं।' रूप का यह नया चेहरा अरमान और अभिरा को चौंका देता है। आने वाले एपिसोड में, हम अरमान, शिवानी और अभिरा को पोद्दार पिरवार से मिलते हुए देखेंगे। जब शिवानी, कावेरी के झूठ का पर्दाफाश करेगी और इस दौरान बहुत सारा ड्रामा सामने आएगा।