Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इस मशहूर किरदार की हुई मौत, भाई की आखिरी इच्छा सुन टूट जाएगा अरमान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इस मशहूर किरदार की हुई मौत, भाई की आखिरी इच्छा सुन टूट जाएगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान-अभिरा और रूही गमगीन हालत में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बच्चे के जन्म से पहले मातम का माहौल देख फैंस हैरान हैं।
Published : Mar 31, 2025 11:59 am IST, Updated : Mar 31, 2025 11:59 am IST
1/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान-अभिरा और रूही गमगीन हालत में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बच्चे के जन्म से पहले मातम का माहौल देख फैंस हैरान हैं।
2/7Image Source : Instagram
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी अनोखी कहानी से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किए हुए है। इतना ही नहीं इसके मजेदार और शॉकिंग ट्विस्ट एंड टर्न भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। इसी बीच सोशल मीडिया पर राजन शाही के सीरियल से अरमान-अभिरा और रूही का परेशान कर देना वाला लुक सामने आया है।
3/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अरमान-अभिरा और रूही का ये हैरान करने वाला वीडियो दो दिन से लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें रोहित की मौत का खेल दिखाया है जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के पहले ही एक एक्सीडेंट में मार जाता है। इतना ही नहीं उसकी आखिरी इच्छा सुन अब अरमान बहुत बड़ी मुश्किल में फंसने वाला है। रिश्तों के तूफान में अरमान-अभिरा की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
4/7Image Source : Instagram
रूही की कोख में पल रहे अभिरा-अरमान के बच्चे के जन्म से पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक मशूहर किरदार की मौत होने वाली है, जिसके बाद पूरा पोद्दार और गोयनका परिवार गम में डूब जाएगा। जी हां, 6 अप्रैल के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रोहित पोद्दार की मौत हो जाएगी और वह अरमान से अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने को कहता है।
5/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो में दिखाया जाएगा कि गणगौर उत्सव के दौरान अभिरा और अरमान, रूही को थैंक्यू कहते हैं और उससे कहते हैं कि उसकी वजह से उसका बच्चा दुनिया में आने वाला है। उन्हें ये खुशी सिर्फ रोहित और उसकी वजह से मिलने वाली है। अरमान भी उसे धन्यवाद कहता है।
6/7Image Source : Instagram
उसके बाद अरमान को एक कॉल आता है, जिसे सुनकर वह हैरान जाता है। उसके बाद दूसरे सीन में दिखाया जाता है कि रोहित के फोटो पर एक माला होती है और उसके सामने रूही अपने बच्चे को लेकर खड़ी हो जाती है। उसके साथ इस दौरान अरमान और अभिरा भी दिखाई देते हैं। फ्लैशबैक में फिर दिखाया जाता है कि रोहित मरते हुए अरमान का हाथ पकड़ कर उससे कहता है कि रूही और दक्ष की जिम्मेदारी अब उसे संभालनी है।
7/7Image Source : Instagram
रोहित की आखिरी इच्छा सुन अरमान इमोशनल हो जाता है। वह अभिरा से न चाहते हुए भी रोहित की अंतिम इच्छा नहीं बता पाता है। वह अपने बच्चे के साथ-साथ दक्ष को भी पालने का फैसला करता है और रूही को अपने घर पर रखता है। अभिरा उसका इस फैसले में साथ भी देती है।