मुलायम की बहू अपर्णा ने की मोदी की तारीफ, कहा- लाल किले से PM ने जो बोला उसे सलाम करती हूं
मुलायम की बहू अपर्णा ने की मोदी की तारीफ, कहा- लाल किले से PM ने जो बोला उसे सलाम करती हूं
समाजवादी पार्टी की नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि लाल किले से पीएम ने जो बोला उसे मैं सलाम करती हूं...
Published : Mar 13, 2018 08:16 pm IST, Updated : Mar 13, 2018 08:16 pm IST
1/6Image Source : khabar india tv
समाजवादी पार्टी की नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि लाल किले से पीएम ने जो बोला उसे मैं सलाम करती हूं। अपर्णा ने यह बात योगी आदित्यनाथ सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'संवाद उत्तर प्रदेश' में कही।
2/6Image Source : khabar india tv
अपर्णा ने कहा, महिला सुरक्षा पर समाजवादी सरकार ने कई काम किए हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सीएम योगी की ईमानदारी और निष्ठा पर कोई संदेह नहीं है।
3/6Image Source : khabar india tv
सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के जया बच्चन पर की गई विवादित टिप्पणी पर अपर्णा ने कहा, ‘नरेश अग्रवाल ने जो बयान दिया वह बिल्कुल गलत था वह एक अच्छे आदमी हैं। हो सकता है ये बात वह आवेश में कह गए हों।’
4/6Image Source : khabar india tv
यूपी में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपर्णा ने कहा कि अगर लड़की दबंग हो तो उसे डरने की जरूरत नहीं है।
5/6Image Source : khabar india tv
अपर्णा ने अपने स्कूल टाइम का एक वाकया भी सुनाया। उन्होंने बताया, ‘स्कूल के वक्त एक बार कुछ लड़के मेरे पीछे पड़े थे। तब मैंने उन्हें डंडा फेंक कर मारा और बाद में शिकायत की।’ अपर्णा ने कहा कि लड़की दबंग हो तो उसे डरने की जरूरत नहीं है।
6/6Image Source : khabar india tv
अपर्णा ने योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा, ‘योगी की निष्ठा है, उनका एक आचरण है, शिष्टाचार के साथ वो हर किसी से मिलते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि उनकी निष्ठा, उनकी इमानदारी और उनकी सोच पर मैं सवाल नहीं उठा सकती हूं।’