अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, नील नितिन मुकेश और तुषार कपूर समेत इन सितारों ने फादर्स डे पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
तुषार कपूर सेरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य को इस दुनिया में लेकर आए। फादर्स डे पर तुषार ने बेटे संग तस्वीर शेयर की है और अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया है।
नील नितिन मुकेश ने फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया है, नील की बेटी का ये वीडियो बेहद प्यारा है।
एक्टर आयुष शर्मा ने अपने बेटे और बेटी दोनों की तस्वीरें शेर करके अपनी फीलिंग्स जाहिर की है। आयुष ने लिखा है- मैं बेस्ट पिता हूं या नहीं लेकिन तुम बेस्ट बच्चे जरूर हो। आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है।
कुणाल खेमू ने बेटी इनाया के साथ ये तस्वीर शेयर करके लिखा है जब फादर्स डे योग दिवस के दिन पड़ेगा तो यही होगा।
अक्षय कुमार ने बेटी नितारा की तस्वीर फादर्स डे पर शेयर करते हुए लिखा है- बेटी को गोद लेकर जो सुकून मिलता है वो किसी योग से कम नहीं है।
रितेश देशमुख ने बच्चों की ये तस्वीर शेयर करके फादर्स डे को स्पेशल बनाया है। रितेश की वाइफ जेनेलिया ने बच्चों संग रितेश का वीडियो भी शेयर किया है।