1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इवेंट्स
  4. तस्वीरों में: बाढ़ का पानी और जीने की जद्दोजहद

तस्वीरों में: बाढ़ का पानी और जीने की जद्दोजहद

Written By: IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 24, 2016 10:35 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 10:35 pm IST
इस बार मॉनसून की बारिश भारत के कई हिस्सों में कहर बनकर टूटी है। क्या इलाहाबाद और क्या बक्सर, हर जगह बाढ़ का कहर जारी है। प्रभावित लोग जान बचाकर और अपने जरूरी सामान लेकर सुरक्षित इलाकों की तरफ जा रहे हैं। हालांकि कई ऐसे भी हैं जिन्हें पक्षियों से भी खासा मोह है। जैसे इस तस्वीर में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लोग एक पेंगू चिड़िया को बाढ़ में डूबने से बचा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए कुछ ऐसी ही तस्वीरें जिनमें आपको बाढ़ के पानी के साथ जीने की जद्दोजहद दिखाई देगी...
1/8

बिहार का छपरा भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ में डूबी एक सड़क को पार करता बच्चा।
2/8

इलाहाबाद की गलियों में भी चलने लगी नाव। जी हां, बाढ़ ने वहां का हाल कुछ ऐसा ही कर दिया है।
3/8

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में कटवा रोड पर बने नोरजाई सेतु से गुजरने की कोशिश करते गांव के लोग। इस तस्वीर में मोटरसाइकल सवार व्यक्ति बेहद खतरनाक स्थिति में नजर आ रहा है।
4/8

बिहार के हाजीपुर जिले में ट्यूब बोट के सहारे बाढ़ग्रस्त इलाके से सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश करता युवक।
5/8

अपनी साइकलों को ढोते हुए सुरक्षित स्थान की तरफ जाते लोग। तस्वीर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की है।
6/8

जिंदगी जीने के लिए जरूरी वस्तुओं के साथ अपना गांव छोड़ते लोग। यह तस्वीर बिहार के बक्सर जिले की है।
7/8

इलाहाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाके में गैस सिलिंडर को बचाकर ले जाता एक व्यक्ति।
8/8

Advertisement