Published : Mar 04, 2016 11:31 pm IST, Updated : Mar 04, 2016 11:32 pm IST
1/7
भारत के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इंडिया टीवी के सी वोटर्स ने अपने ओपिनियन पोल में बताने की कोशिश की है कि किस राज्य में सत्ता की चाबी किसके हाथ आने वाली है।
2/7
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दीदी यानी ममता बनर्जी का परचम लहराता हुआ दिख रहा है।
3/7
अगर वोट फीसदी की बात की जाए तो तृणमूल कांग्रेस पिछले साल के 38.9 फीसदी वोट के मुकाबले इस बार 37.1 फीसदी वोट हासिल करती दिख रही है।
4/7
असम की बात की जाए तो बीजेपी गठबंधन 126 सीटों वाली विधानसभा में 57 सीटों पर जीत हासिल करता हुआ दिख रहा है।
5/7
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की पार्टी कांग्रेस इस बार 44 सीटों पर सिमट सकती है जबकि उसे पिछली बार 78 सीटे हासिल हुई थीं।
6/7
तमिलनाडु में 234 सीटों की विधानसभा में डीएमके इस बार सिर्फ 116 सीटें जीतती दिख रही है जबकि उसने पिछली बार 203 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं करूणानिधि की डीएमके इस बार ज्यादा सीटें हासिल करती दिख रही है।
7/7
केरल में ओमान चांडी के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इस बार सत्ता से महरूम हो सकती है। इस बार के चुनाव में यह सिर्फ 49 सीटें जीतती दिख रह है, जबकि इसने पांच साल पहले 72 सीटों पर कब्जा जमाया था।