कद्दू के बीज दिखने में भले ही छोटे हों, लेकिन ये पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कद्दू के बीज खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Apr 13, 2026 11:40 am IST, Updated : Apr 13, 2026 11:40 am IST
1/5Image Source : freepik
कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक और फैटी एसिड होता है। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है।
2/5Image Source : freepik
अगर आपको नींद से जुड़ी समस्याएं रहती है तो कद्दू के बीज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, जिसे शरीर सेरोटोनिन और फिर मेलाटोनिन में बदल देता है। इससे अच्छी नींद आती है।
3/5Image Source : freepik
कद्दू के बीज में जिंक होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह शरीर को सर्दी-खांसी और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
4/5Image Source : freepik
मैग्नीशियम हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में फायदेमंद है। कद्दू के बीज मैग्नीशियम का भंडार हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्याओं को कम करने में मददगार है।
5/5Image Source : freepik
कद्दू के बीज का सेवन इंसुलिन के लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है।