Published : Oct 30, 2024 01:33 pm IST, Updated : Oct 30, 2024 01:33 pm IST
1/6Image Source : Freepik
दिवाली पर लोग खूब मिठाई और तरह-तरह के पकवान खाते हैं। जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। कुछ लोग इसी चक्कर में पकवान खाने से बचते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय करके आप बिना टेंशन के दिवाली पर जमकर खा सकते हैं।
2/6Image Source : Freepik
दिवाली पर सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप मीठा या कोई भी पकवान खाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पी लें। गर्म पानी पीने से तेल और मीठा आसानी से पच जाएगा। वैसे आपको हमेशा खाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पीने का रुटीन बना लेना चाहिए। इससे वजन नहीं बढ़ेगा।
3/6Image Source : Freepik
दिवाली पर नॉर्मल दूध वाली चाय पीने से बेहतर होगा कि आप ग्रीन टी पीएं। खाने के 1-2 घंटे बाद ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे खाना आसानी से पच जाएगा और शरीर में जमा गंदगी भी साफ होती रहेगी। ग्रीन टी पीने से आपका वजन भी कम होगा। दिन में 2-3 कप ग्रीन टी जरूर पीएं।
4/6Image Source : Freepik
ज्यादा हैवी खाना खाया है तो उसे पचाने में मुश्कल आती है। इसके लिए खाने के बाद कुछ देर मंडूकासन करें। इस योगाभ्यास को खाने के बाद आसानी से कर सकते हैं। मंडूकासन करने से खाना आसानी से पच जाता है और पेट भी नहीं निकलता।
5/6Image Source : Freepik
खाने के बाद कुछ देर टहलने से वजन नहीं बढ़ेगा। आप जो भी खाना खाएं, उसके बाद कम से कम 10 मिनट वॉक जरूर करें। लंच और डिनर के बाद रोज टहलने से रोजाना मोटापा कम होता है और खाना भी आसानी से पच जाता है।
6/6Image Source : Freepik
तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाना खाया है तो उसे पचाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी इस तरह का खाना खाएं तो उसके बाद थोड़ा काला नमक और अजवाइन का पाउडर बनाकर खा लें। इससे खाना आसानी से पच जाएगा।