फाइबर दो तरह का होता है एक घुलनशील और दूसरा अघुलनशील, दोनों फाइबर को खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे फाइबर का भरपूर फायदा शरीर को मिल सके और शरीर इसे अच्छी तरह से पचा सके।
Published : Aug 04, 2026 01:40 pm IST, Updated : Aug 04, 2026 01:40 pm IST
1/5Image Source : Magnific
फाइबर को पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं वजन घटाने, हार्ट को हेल्दी रखने और चयापचय स्वास्थ्य के लिए फाइबर जरूरी है। लेकिन फाइबर को खाते समय अक्सर लोग छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है।
2/5Image Source : Magnific
ज्यादातर लोग अपने रोजाना के खाने में फाइबर लेते हैं लेकिन गलत तरीके से लेने से उन्हें इसका अहसास नहीं पाता है। आपको एकसाथ अपनी डाइट में फाइबर की बहुत अधिक मात्रा नहीं बढ़ानी चाहिए। इससे बैक्टीरिया के फर्मेंटेशन की मात्रा ज्यादा हो जाती है। ऐसे में गैस, दर्द और पेट फूलना की समस्या हो सकती है।
3/5Image Source : Magnific
फाइबर के साथ आपको पानी की मात्रा का भी ख्याल रखना चाहिए। पर्याप्त तरल पदार्थ के बिना फाइबर सही से काम नहीं करता है। सूखे या कम पानी में भीगे साइलियम या चिया सीड्स खाने से मल का जमाव या ग्रासनली में रुकावट हो सकती है।
4/5Image Source : Magnific
कुछ लोग फाइबर के लिए सिर्फ सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहते हैं। बाजार में मिलने वाले फाइबर सप्लीमेंट्स से अच्छा है कि आप खाने में साबुत फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल करें। इससे शरीर को फाइबर तो मिलेगा ही साथ ही फाइटोन्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होगी।
5/5Image Source : Magnific
अलसी के बीज बिना चबाए खाना हानिकारक हो सकता है। साबुत अलसी के छिलके पाचन एंजाइमों का रेजिस्टेंस करते हैं जिससे शरीर को पोषण दिए बिना ही ये बाहर निकल जाते हैं।