बारिश में इन्फेक्शन होने पर न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकती है सेहत
बारिश में इन्फेक्शन होने पर न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकती है सेहत
बारिश के मौसम में इन्फेक्शन और बीमारियां बहुत जल्दी होती है। इस दौरान अगर आप सावधानी न बरतें तो समस्या और गंभीर हो सकती है और हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत आ सकती है। ऐसे में डॉक्टर से जानते हैं इन्फेक्शन होने पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
Published : Aug 09, 2026 10:55 am IST, Updated : Aug 09, 2026 11:04 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
बारिश के मौसम में इन्फेक्शन और बीमारियां बहुत जल्दी होती है। कई लोग सर्दी खांसी और बुखार की चपेट में तेजी से आते हैं। इस दौरान अगर आप सावधानी न बरतें तो समस्या और गंभीर हो सकती है और हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत आ सकती है। ऐसे में यूट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे ने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि इन्फेक्शन होने पर आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
पानी कम पीना: इंफ्केशन होने पर जितना हो सके उतना पानी पिएं। पानी कम पीने से शररी में कमजोर बढ़ती है और रिकवरी कम हो जाती है। वहीं, शरीर को हाइड्रेटेड रखने से शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
नींद पूरी न लेना: आपका शरीर से इंफेक्शन से तभी लड़ेगा जब आप अच्छी नींद लेंगे और पर्याप्त आराम करेंगे। अच्छी नींद से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है जो संक्रमण से लड़ता है
4/5Image Source : UNSPLASH
बुखार चेक किया बिना दवाइयां खाना: अगर आपको इंफेक्शन है या शरीर हल्का गरम लग रहा है तो तुरंत बुखार की दवाई न खाएं। बुखार चेक किया बिना बुखार की दवाइयां खाना आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है
5/5Image Source : UNSPLASH
तेल मसाले वाला खाना: शरीर में इंफेक्शन होने पर तेल मसाला वाला खाना न खाएं। इससे पाचन तंत्र कमजोर होता है, पेट की सूजन बढ़ती है और शरीर को बीमारी से लड़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हल्का और सादा भोजन जल्दी पचता है और रिकवरी में मदद करता है।