सर्दियों के मौसम में मेथी के साग बाजारों में खूब बिकती है। मेथी में पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों में मेथी के साग खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Nov 19, 2025 12:49 pm IST, Updated : Nov 19, 2025 12:49 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों के मौसम में मेथी के साग बाजारों में खूब बिकती है। मेथी में पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों में मेथी के साग खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
2/5Image Source : Freepik
मेथी में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में यह खासकर फायदेमंद होता है क्योंकि ठंड के मौसम में जोड़ और हड्डियां कमजोर हो जाती है।
3/5Image Source : Freepik
मेथी के पत्तों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
4/5Image Source : Freepik
मेथी का साग रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है।
5/5Image Source : Freepik
मेथी का सेवन मेटाबोलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।