Published : Sep 11, 2025 12:29 pm IST, Updated : Sep 11, 2025 12:29 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर शुरुआती दौर में ही कैंसर को डिटेक्ट कर लिया जाए तो आपकी सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचने से बचाया जा सकता है। आइए लिवर कैंसर के दौरान दिखाई देने वाले कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
पेट में हो रहे दर्द को लोग अक्सर गैस या फिर एसिडिटी समझने लगते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि हमेशा पेट से जुड़ी समस्या की वजह से ही आपको पेट में दर्द महसूस हो रहा हो। आपको इस बात पर फोकस करना पड़ेगा कि आपको पेट में कहां दर्द हो रहा है।
3/5Image Source : FREEPIK
अगर आपके पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है या फिर अगर आपकी पसलियों में भी दर्द, खिंचाव या फिर दबाव महसूस हो रहा है, तो हो सकता है कि ये लक्षण लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर रहा हो।
4/5Image Source : FREEPIK
इसके अलावा अगर आपको ठीक से भूख नहीं लग पा रही है, तो ये लक्षण लिवर में हो रही गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर कैंसर की वजह से आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
अचानक से वजन का कम हो जाना भी खतरे का संकेत हो सकता है। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपना चेकअप करवा लीजिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।