चिया के छोटे-छोटे बीज सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, इन बीमारियों में भी हैं असरदार
चिया के छोटे-छोटे बीज सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, इन बीमारियों में भी हैं असरदार
Chia Seeds For Health: ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चिया सीड्स कई दूसरी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। जानिए चिया सीड्स के फायदे।
Published : Feb 14, 2025 06:49 pm IST, Updated : Feb 14, 2025 06:49 pm IST
1/5Image Source : Freepik
चिया सीड्स का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए किया जाता है। लेकिन ये छोटे-छोटे बीज कई दूसरी बीमारियों में भी असरदार साबित होते हैं। चिया सीड्स में क्वेरसेटिन एंटीऑक्सीडेंट हार्ट की बीमारियों से बचाता है
2/5Image Source : Freepik
हाई फाइबर होने के कारण चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। चिया सीड्स खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। चिया सीड्स में पाई जाने वाली चिकनाई और जैली जैसे इसके बीज जमा कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
चिया सीड्स खाने से खराब पाचनतंत्र तेजी से ठीक रहता है। जो लोग रोजाना चिया सीड्स खाते हैं उनकी आंतें स्वस्थ रहती हैं और गट हेल्थ में भी सुधार आता है। जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
4/5Image Source : Freepik
रोजाना 1-2 चम्मच चिया सीड्स खाने से डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं। चिया बीज शरीर में बढ़ रहे ब्लड शुगर को कम करते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, और फास्फोरस होता है जो फायदेमंद है।
5/5Image Source : Freepik
चिया सीड्स में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो हड्डियां को मजबूत बनाता है। मसल्स को मजबूत बनाने में भी चिया सीड्स असरदार साबित होते हैं। चिया बीज खाने से ऑवरऑल हेल्थ में सुधार आता है।