Chocolate Day 2025: चॉकलेट खाने से Happy Hormones होता है रिलीज, शरीर को मिलते हैं ये जबरस्दत फायदे
Chocolate Day 2025: चॉकलेट खाने से Happy Hormones होता है रिलीज, शरीर को मिलते हैं ये जबरस्दत फायदे
वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्रेम का इज़हार करते हैं। बता दें, चॉकलेट का सिर्फ स्वाद ही टेस्टी नहीं होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। खासकर, डार्क चॉकलेट का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर
Published : Feb 08, 2025 12:27 pm IST, Updated : Feb 08, 2025 12:34 pm IST
1/6Image Source : SOCIAL
वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्रेम का इज़हार करते हैं। बता दें, चॉकलेट का सिर्फ स्वाद ही टेस्टी नहीं होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। खासकर, डार्क चॉकलेट का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं जो दिल व दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। डार्क चॉकलेट डोपामाइन को भी प्रभावित करता है जिससे ब्रेन का काम काज सही करता है। तो, चलिए जानते हैं डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को कौन से फायदे मिलते हैं?
2/6Image Source : social
डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं और सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि फ्लेवनॉल से भरपूर चॉकलेट आपकी त्वचा को UV (पराबैंगनी) किरणों के प्रभाव से बचा सकती है।
3/6Image Source : social
अलग-अलग अध्ययनों से पता चला है कि डार्क चॉकलेट दिल और रक्त वाहिकाओं (कार्डियोवैस्कुलर) की बीमारी से बचा सकती है। डार्क चॉकलेट में सूजन-रोधी प्रभाव के साथ-साथ ऐसे गुण भी होते हैं जो रक्त के थक्कों को रोकने और रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं।
4/6Image Source : social
डार्क चॉकलेट खाने से नर्वस सिस्टम अच्छा रहता है। चॉकलेट में फेनिलथाइलामाइन होता है, जो मस्तिष्क में एंडोर्फिन जारी करता है जो तंत्रिका तंत्र को ठीक रखने और कार्य क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
5/6Image Source : social
मिल्क चॉकलेट में किसी न किसी रूप में दूध का इस्तेमाल होता हैं। लेकिन डार्क चॉकलेट में दूध बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसका मतलब है कि अगर आपको दूध से बने प्रोडक्ट्स से एलर्जी है तो आप डेयरी-फ्री डाइट लेने की कोशिश करते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
6/6Image Source : social
अगर डार्क चॉकलेट खाने के बाद बेहतर महसूस करते हैं, तो इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल, डार्क चॉकलेट में मौजूद पॉलीफेनॉल खुशी और उत्साह की भावनाएं पैदा करते हैं। ये डोपामाइन बढ़ाता है जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं और आपको खुशी होती है। पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो कोर्टिसोल, हार्मोन को कम करते हैं।