Diabetes के मरीज जरूर करें इन ड्रिंक्स का सेवन, हाई ब्लड शुगर तुरंत होगा कंट्रोल
Diabetes के मरीज जरूर करें इन ड्रिंक्स का सेवन, हाई ब्लड शुगर तुरंत होगा कंट्रोल
डायबटीज के मरीज अपनी डाइट और जीवनशैली में बदलाव कर, बहुत हद तक इसे कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने एक लिए आप अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स को भी शामिल करें।
Published : Jul 06, 2025 07:29 am IST, Updated : Jul 06, 2025 07:34 am IST
1/5Image Source : AI
डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जहाँ शरीर ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाता है। इस कंडीशन में ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखना बेहद ज़रूरी होता है। डायबटीज के मरीज अपनी डाइट और जीवनशैली में बदलाव कर, बहुत हद तक इसे कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने एक लिए आप अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स को भी शामिल करें।
2/5Image Source : AI
करेले का जूस: करेला अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन यह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें पॉलीपेप्टाइड-पी नामक एक इंसुलिन जैसा यौगिक होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसलिए आप रोज़ाना सुबह खाली पेट करेले का जूस पिएँ।
3/5Image Source : AI
जामुन के बीज का जूस: जामुन में हाइपोग्लाइकेमिक गुण होते हैं जो रक्त में शर्करा को कम करने की क्षमता रखते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच कुचले हुए जामुन के बीज का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह हिलाएँ और इसे नियमित रूप से खाली पेट पिएँ।
4/5Image Source : AI
मेथी का पानी: मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करता है और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह टाइप 1 और टाइप 2 दोनों डायबिटीज को नियंत्रित करने में प्रभावी है। दो बड़े चम्मच मेथी के बीज रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट बीजों के साथ पानी पिएँ।
5/5Image Source : AI
दालचीनी का पानी: दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में फायदेमंद है। हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर रोज़ाना पिएँ।