डॉक्टर ने बताया प्रोटीन की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं?
डॉक्टर ने बताया प्रोटीन की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं?
भारत में लगभग 70 प्रतिशत लोगों में प्रोटीन की कमी है। इसकी कमी से मेटाबॉलिक हेल्थ खराब होने लगती है जिससे डायबिटीज, मोटापा, फैटी लिवर, हाई बैड कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रेस एंजायटी और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में डॉ. बता रही हैं कि प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखते हैं?
Published : Aug 02, 2026 01:24 pm IST, Updated : Aug 02, 2026 01:26 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी पोषक तत्व है। लेकिन भारत में लगभग 70 प्रतिशत लोगों में प्रोटीन की कमी है। इसकी कमी से मेटाबॉलिक हेल्थ खराब होने लगती है जिससे डायबिटीज, मोटापा, फैटी लिवर, हाई बैड कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रेस एंजायटी और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ने लगती हैं। लेकिन लोग अक्सर प्रोटीन की कमी के लक्षण को पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में यूट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे ने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखते हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
मसल्स लॉस: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर सस्बे पहला असर हमारी मांशपेशियों पर पड़ता है। धीरे धीरे मसल्स कमजोर होने लगता है जिससे अक्सर सीढ़ियां चढ़ते उतरे समय या कुर्सी से उठते समय अगर बहुत ज़्यादा दर्द होता है तो यह मसल्स कमजोर होने का लक्षण है।
3/5Image Source : UNSPLASH
हाथ पैर पतले और पेट बाहर: अगर आपका हाथ पैर पतला है लेकिन पेट बाहर निकला हुआ है तो यह प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। दरअसल, शरीर को प्रोटीन अच्छी तरह से नहीं मिलने पर मिलने पर शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों को तोड़ने लगता है, जिससे हाथ-पैर पतले हो जाते हैं और पेट बाहर निकलने लगता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
बहुत ज़्यादा हेयर फॉल: अगर पिछले कुछ दिनों में हेयर फॉल की समस्या बहुत ज़्यादा बढ़ गयी है तो हो सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन को कमी हो गई हों। दरअसल, बाल केराटिन नामक प्रोटीन से बनते हैं ऐसे में जब शरीर में इसकी कमी होने लगती है तो बाल कमजोर होकर तेजी से झड़ने लगते हैं और पतले हो जाते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
घाव भरने में समय: अगर आपको बहुत जल्दी इंफेक्शन होता है या घाव भरने में बहुत ज़्यादा समय लगता है तो यह भी प्रोटीन की कमी के लक्षणों में से एक है। अगर आपके शरीर में इस तरह के संकेत दिखें तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए