डायबिटीज होने पर जरूर करवाएं ये ब्लड टेस्ट, डॉक्टर ने दिया सुझाव
डायबिटीज होने पर जरूर करवाएं ये ब्लड टेस्ट, डॉक्टर ने दिया सुझाव
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको कुछ टेस्ट को ज़रूर कराना चाहिए। पुणे स्थित फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि डायबिटीज होने पर कौन से टेस्ट करवाने चाहिए?
Published : Sep 07, 2026 04:20 pm IST, Updated : Sep 07, 2026 04:20 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को पूरी तरह से खोखला कर देती है। ऐसे में अगर आप इस बीमारी के मरीज हैं तो आपको इन कुछ टेस्ट को ज़रूर कराना चाहिए। पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि डायबिटीज होने पर कौन से टेस्ट करवाने चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
सीरम क्रिएटिनिन और ईजीएफआर : डायबिटीज होने पर आप, सीरम क्रिएटिनिन और ईजीएफआर का टेस्ट कराएं। ये दोनों टेस्ट यह बताते हैं कि आपकी किडनियां खून को कितनी अच्छी तरह साफ कर रही हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
यूरिन एल्ब्यूमिन क्रिएटिनिन रेश्यो: यूरिन एल्ब्यूमिन क्रिएटिनिन रेश्यो टेस्ट कराने पर यह पता चलता है कि किडनी कितनी अच्छी तरह से काम कर रही है। इस टेस्ट में पता चलता है कि किडनी खून को कितनी अच्छी तरह से साफ कर रही है और क्या पेशाब में प्रोटीन बाहर आ रहा है।
4/5Image Source : UNSPLASH
लिपिड प्रोफ़ाइल: बड़े ब्लड शुगर के साथ अगर आपका एलडीएल यानि बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो यह हार्ट और ब्लड वेसल्स को डैमेज कर सकता है। इसलिए आप लिपिड प्रोफ़ाइल का टेस्ट भी ज़रूर कराएं।
5/5Image Source : UNSPLASH
लिवर फंक्शन टेस्ट: डायबिटीज होने पर आप लिवर फंक्शन टेस्ट, खासकर एसजीओटी और एसजीपीटी का टेस्ट ज़रूर कराएं। अगर यह बढ़ा हुआ है तो इसका लमतलब है कि लिवर में डैमेज हो सकता है।