Published : Oct 15, 2024 11:58 pm IST, Updated : Oct 16, 2024 12:06 am IST
1/6Image Source : social
अंजीर का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे; जानें सेवन का तरीका
2/6Image Source : social
अंजीर गुणों की खान है। आयुर्वेद के अनुसार, अंजीर का सेवन करने से सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे। चलिए जानते हैं क्या?
3/6Image Source : social
अंजीर में कैल्शियम ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है यही कारण है कि अंजीर के फल में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसीलिए अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है।
4/6Image Source : social
अंजीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं और यह प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। वो लोग जिन्हें काफी लम्बे समय से कब्ज है उन्हें अंजीर को ज़रूर लेना चाहिए।
5/6Image Source : social
जिन लोगों को पाइल्स-फिशर की समस्या होती है, उन्हें भी अंजीर खाने से फायदा होता है। अंजीर और साथ मुनक्का को दूध में उबालकर पीने से कब्ज़ दूर होता है, आंतों की सूजन में आराम मिलता है, खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को शक्ति मिलती है।
6/6Image Source : social
रोज़ाना 2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।