रोज 1 आंवला खाएं जड़ से खत्म होंगे ये रोग, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए इसके फायदे
रोज 1 आंवला खाएं जड़ से खत्म होंगे ये रोग, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए इसके फायदे
आंवला एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ को कई तरह के फायदे मिलते हैं। फेमस आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. उपासना वोहरा ने रोज एक आंवल खाने के फायदे के बारे में बताया है। यहां जान लें इसके फायदे।
Published : Sep 18, 2026 01:20 pm IST, Updated : Sep 18, 2026 01:20 pm IST
1/5Image Source : magnific
बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होने से छुटकारा: आंवले में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो हेयर फॉलिकल्स को पोषण देकर बालों का झड़ना रोकते हैं और नेचुरली बालों को काला और घना बनाने में मदद करते हैं।
2/5Image Source : magnific
कमजोर पाचन तंत्र और कब्ज से छुटकारा: आंवला फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होता है, गैस, एसिडिटी और पुरानी कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
3/5Image Source : magnific
इम्यून सिस्टम के लिए: विटामिन C से भरपूर आंवले का सेवन करने से मौसमी बीमारी, सर्दी-जुकाम और बार-बार बीमार पड़ने की समस्या का खतरा कम होता है। ऐसे में डॉ उपासना कहती हैं कि हर किसी को आंवले का सेवन करना चाहिए।
4/5Image Source : magnific
आंखों की कमजोरी करे दूर: नियमित रूप से आंवला खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है और मोतियाबिंद या जलन जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
5/5Image Source : magnific
त्वचा की समस्याएं करे दूर: आंवला खून को साफ करता है, जिससे चेहरे के मुंहासे, झाइयां और डार्क स्पॉट्स दूर होते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। ऐसे में हर किसी को इसका सेवन करना चाहिए।